एक वक्त पर आकर मिथुन चक्रवर्ती ने बेशक खूब नाम और स्टारडम कमाया लेकिन कभी उन्होंने वो दिन भी देखे थे जब उन्हें इस बात की चिंता रहती थी कि क्या वो खाना भी खा पाएंगे या नहीं। ये वो दौर था जब फिल्मों में उनकी एंट्री नहीं हुई थी और वो स्टेज पर डांस करके अपनी जीविका कमा रहे थे।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि संघर्ष के दिनों में मिथुन इस कदर मजबूर हो गए थे कि उन्हें कैबरे डांसर और एक्ट्रेस हेलेन का असिस्टेंट बनना पड़ा था ? चलिए बताते हैं क्यों ?
ये भी पढें - नशे में चूर होकर श्रीदेवी के चेंजिंग रूम में घुस गया था ये हीरो, चुकाई बड़ी कीमत
विज्ञापन
2 of 6
मिथुन चक्रवर्ती
मिथुन पहले नक्सली थे लेकिन एक हादसे में भाई की मौत की वजह से उन्हें अपने परिवार के बीच लौटना पड़ा और यहीं से उनके ऊपर परिवार को संभालने की जिम्मेदारी आ गई। डांस का उन्हें बहुत शौक था और इसी के चलते उन्होंने स्टेज शोज से शुरूआत की।
इसके बाद उन्होंने एक्टिंग स्कूल में दाखिला लिया। वहां से निकलने के बाद मिथुन चक्रवर्ती को पहली फिल्म भी मिल गई।
ये भी पढें - शूटिंग करते करते इस हीरोइन से प्यार कर बैठे थे संजय दत्त, बन बैठे थे 'बागी'
विज्ञापन
3 of 6
मिथुन चक्रवर्ती
ये फिल्म थी 'मृगया'। ये फिल्म ना सिर्फ जबरदस्त हिट रही बल्कि इसके लिए मिथुन को पहला नेशनल अवॉर्ड भी मिला। मिथुन को लगा कि अब तो जैसे उनके दिन फिर गए हैं। लेकिन ये क्या...पहली हिट के बाद तो जैसे मिथुन के पास फिल्मों का अकाल ही हो गया।
दो-तीन सालों तक उन्हें फिल्में नहीं मिलीं और जो एकाध फिल्म मिली वो चली नहीं। मिथुन जी-तोड़ संघर्ष कर रहे थे लेकिन कुछ हो नहीं पा रहा था और इसी की चिंता में उनका डांस का जुनून भी दम तोड़ रहा था।
ये भी पढें - प्रेग्नेंट हीरोइन से प्रोडयूसर ने करवाए ऐसे ऐसे सीन, जा पहुंची थी अस्पताल
4 of 6
मिथुन चक्रवर्ती
उन दिनों बॉलीवुड की कैबरे डांसर हेलेन का चार्म खूब चरम पर था। हर फिल्म में हेलेन का एक ना एक गाना रखा जाता था और वो हिट भी होता था। चूंकि फिल्मों के लिए मिथुन का संघर्ष जारी था इसलिए उन्होंने सोचा कि डांस के शौक को ही पूरा कर लिया जाए।
बस यही सोचकर वो हेलेन के असिस्टेंट बन गए। उन्होंने अपना नाम भी बदलकर राना रेज रख लिया ताकि कोई पहचान ना पाए।
ये भी पढें - एक हिट देकर गुमनाम हुई 'तुम बिन' की ये हीरोइन, अब है अरबों के बिजनेस की मालकिन
विज्ञापन
5 of 6
मिथुन चक्रवर्ती
इसी बीच उन्हें अमिताभ बच्चन की एक फिल्म में छोटा सा रोल ऑफर हुआ। मिथुन के लिए ये ऑफर 'ऊंट के मुंह में जीरा' वाली स्थिति थी लेकिन कुछ ना करने से बेहतर है कुछ किया जाए..यही सोचकर मिथुन ने बिना देर किए वो मौका लपक लिया।
मिथुन ने सोचा कि बड़े रोल और बड़ी फिल्मों का इंतजार करते करते कहीं ऐसा ना हो कि उनका करियर शुरू होने से पहले ही खत्म ना हो जाए और यही सोच उन्होंने फिल्मों में जूनियर एक्टर के तौर पर फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया।
और फिर मिथुन ने धीरे-धीरे ही सही, लेकिन जूनियर आर्टिस्ट से बॉलीवुड के डिस्को डांसर बन गए। अपने डांस और दमदार डायलॉग्स से मिथुन ने लोगों पर ऐसा जादू किया कि सभी उनके कायल हो गए।
ये भी पढें - एक अदद हिट को तरसता रहा इस सुपरस्टार का बेटा, हताश होकर करने लगा ये काम