बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन एक्टर्स में गिने जाते हैं। इन दिनों एक्टर की डायल 100 चर्चा में छाई हुई है। ओटीटी के शीर्षस्थ अभिनेताओं में शुमार हो चुके मनोज बाजपेयी इन दिनों इस माध्यम के सबसे महंगे सितारों में से भी एक हैं। हालांकि बड़े परदे पर उनका करियर पिछले पांच साल की फिल्मों के हिसाब से देखा जाए तो करीब करीब हाशिये पर ही पहुंच चुका था। लेकिन, अब वह नए जोश में हैं और कहते हैं कि एक दिन अपनी पूरी राम कहानी अपनी आत्मकथा में भी लिख सकते हैं। इस फिल्म में अभिनेत्री साक्षी तंवर ने मनोज की पत्नी का किरदार निभाया है। इस बीच साक्षी तंवर ने उस समय को याद किया जब मनोज, एक्ट्रेस के एक्टिंग टीचर थे। तब साक्षी, नई दिल्ली में कॉलेज की छात्रा थीं। साझी ने कहा कि एक बार वो मनोज के गुस्से से कैसे बची थीं, वहीं मनोज बाजपेयी ने महिला कॉलेज जाने को लेकर अपनी परेशानी भी जाहिर की।