अभिनेत्री कंगना रणौत एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। कंगना को फिल्म 'मणिकर्णिका' और 'पंगा' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला है। ये पहली बार नहीं है जब कंगना को राष्ट्रीय पुरस्कार का खिताब मिला है। इससे पहले उन्हें फिल्म फैशन, क्वीन और तनु वेड्स मनु के लिए भी नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। कंगना को पहली बार राष्ट्रीय पुरस्कार फिल्म 'फैशन' के लिए मिला था। उस वक्त उनके पास पैसों की तंगी थी, जिसके चलते उन्होंने अपनी ड्रेस खुद डिजाइन की थी।