फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिकर्णिका ही नहीं इन फिल्मों के लिए भी राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी हैं कंगना रणौत

Tue, 23 Mar 2021 07:48 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कंगना रणौत - फोटो : Instagram
हाल ही में 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हुई जिसमें कंगना रणौत को एक बार फिर सम्मानित किया गया। कंगना रणौत को फिल्म मर्णिकर्णिका में उनके झांसी की रानी वाले किरदार के चलते राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 23 मार्च को अपना जन्मदिन मनाने वाली कंगना को एक दिन पहले ही इतने बड़े सम्मान का तोहफा मिला है। हालांकि इससे पहले भी अपनी फिल्मों के लिए कंगना राष्ट्रीय सम्मान पा चुकी हैं।
विज्ञापन

2 of 6
फिल्म पंगा का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
पंगा 

कंगना को फिल्म 'मर्णिकर्णिका' के साथ साथ फिल्म 'पंगा' के लिए भी राष्ट्रिय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस फिल्म में कंगना ने कबड्डी की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी की भूमिका निभाई थी। अश्विनी अय्यर तिवारी की इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
विज्ञापन

3 of 6
Tanu Weds Manu Returns
तनु वेड्स मनु रिटर्न्स

आनंद एल राय की फिल्म 'तनु वेड्स मनु' में कंगना रणौत ने तनु और दत्तों नाम की दो अलग अलग लड़कियों का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनके दत्तो के किरदार की भी काफी तारीफ हुई थी। इस फिल्म के लिए उन्हें साल 2015 में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।


4 of 6
क्वीन - फोटो : सोशल मीडिया
क्वीन

विकास बहल द्वारा निर्देशित फिल्म 'क्वीन' कंगना के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी। इस फिल्म में उन्होंने एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया था जो शादी टूट जाने के बाद अपने हनीमून पर अकेले जाती है और अपना खोया हुआ आत्मविश्वास फिर से पा लेती है। इस फिल्म में राजकुमार राव ने भी अहम भूमिका निभाई थी। क्वीन फिल्म के लिए कंगना रणौत को साल 2014 में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। साथ ही इसकी सफलता के बाद ही उन्हें बॉलीवुड की 'क्वीन' कहा जाने लगा।
विज्ञापन

5 of 6
फैशन - फोटो : सोशल मीडिया
फैशन

साल 2008 में कंगना को फिल्म 'फैशन' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में ना होते हुए भी कंगना ने लाइमलाइट अपने नाम कर ली थी। फिल्म में उन्होंने एक मॉडल का किरदार निभाया था जिसकी ड्रग्स ओवरडोज के चलते मौत हो जाती है। फिल्म में कंगना ने प्रियंका चोपड़ा को कड़ी टक्कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कंगना रणौत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इन 5 फिल्मों के लिए कंगना को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा अपनी दमदार परफॉर्मेंस के लिए कंगना को फिल्मफेयर और आईफा जैसे अवॉर्ड्स भी मिले हैं। कंगना बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने अभी तक शाहरुख, सलमान और आमिर खान के साथ एक भी फिल्म नहीं की है। वहीं कंगना ज्यादातर महिला केंद्रित फिल्में करतीं नजर आती हैं। बहुत जल्द कंगना 'धाकड़' और 'थलाइवी' जैसी फिल्मों में भी नजर आएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें