फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस्सा: नशे में चूर होकर इस अभिनेत्री के चेंजिंग रूम में घुस गए थे संजय दत्त, ऐसा हो गया था माहौल

Thu, 06 May 2021 08:54 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
80 के दशक में श्रीदेवी का चार्म खूब जोरों पर था जबकि संजय दत्त ने उस वक्त अपने करियर की शुरुआत ही की थी। संजय दत्त भी श्रीदेवी के बहुत बड़े फैन थे। लेकिन ऐसा क्या हुआ जब श्रीदेवी संजय दत्त से हमेशा के लिए नाराज हो गईं थीं और उनके साथ काम करने से इनकार कर दिया था। श्रीदेवी ने ऐसा क्यों किया होगा, क्या आप जानते हैं? चलिए बताते हैं आपको इस किस्से के बारे में जिसकी चर्चा आज भी बॉलीवुड के गलियारों में होती है।
विज्ञापन

2 of 6
संजय दत्त, श्रीदेवी
दरअसल इसके पीछे बड़ी वजह है 1983 में हुआ वो वाकया जिसने श्रीदेवी को हिलाकर रख दिया था और उसके बाद उन्होंने कभी संजय दत्त के साथ काम ना करने की कसम खाई। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी एक फिल्म से संजय को निकलवाने तक का फैसला कर लिया था। ये बात तब की है जब श्रीदेवी फिल्म 'हिम्मतवाला' की शूटिंग कर रहीं थीं। जैसे ही संजय को उनके दोस्त ने खबर दी कि श्रीदेवी जितेंद्र के साथ 'हिम्मतवाला' की शूटिंग कर रही हैं, वो बिना देर किए ही फिल्म के सेट पर पहुंच गए। उन दिनों संजय दत्त का वक्त उनका साथ नहीं दे रहा था। उन्होंने खूब शराब पी रखी थी और उसी हालत में उन्होंने फिल्म के सेट पर जाकर श्रीदेवी से मिलने का फैसला कर लिया था।
विज्ञापन

3 of 6
संजय दत्त और श्रीदेवी
लेकिन सेट पर जब श्रीदेवी नहीं दिखीं तो संजय दत्त ने वो कदम उठाया जिसकी वजह से श्रीदेवी का पारा भी हाई हो गया था। नशे में चूर संजय दत्त पर श्रीदेवी से मिलने का भूत इस कदर सवार था कि वो दनदनाते हुए श्रीदेवी के कमरे में ही घुस गए। श्रीदेवी को अंदाजा भी नहीं था कि ऐसे कोई उनके कमरे में घुस जाएगा और वो भी ऐसी हालत में। 

4 of 6
श्रीदेवी, संजय दत्त
इस वाकये के बाद श्रीदेवी इतनी सहम गईं कि उन्होंने फिर कभी संजय दत्त के साथ काम नहीं किया और यही कोशिश रखी कि वो संजय के साथ कोई फिल्म साइन ना करें। लेकिन समय का पहिया बदला और श्रीदेवी को संजय दत्त के साथ मजबूरी में एक फिल्म साइन करनी पड़ी। इस फिल्म का नाम 'जमीन' था लेकिन श्रीदेवी ने साफ-साफ कह दिया था कि संजय दत्त के साथ उन्हें फिल्म में एक भी सीन नहीं चाहिए। 
विज्ञापन

5 of 6
संजय दत्त, श्रीदेवी
हालांकि ऐसा नहीं है कि इसके बाद श्रीदेवी और संजय दत्त के पास साथ काम करने के मौके नहीं आए, लेकिन संजय दत्त के साथ श्रीदेवी का पहला एक्सपीरिएंस इतना डरावना था कि वो उससे उबर नहीं पा रहीं थीं और इसी संजय के साथ मिली हर फिल्म को रिजेक्ट करने का मौका ढूंढती रहती थीं। महेश भट्ट की फिल्म 'गुमराह' के दौरान भी यही हुआ। फिल्म में संजय दत्त को पहले से ही साइन किया जा चुका था। इस फिल्म के दौरान वो दौर आ चुका था जब संजय दत्त का सक्सेस ग्राफ तेजी से बढ़ रहा था जबकि श्रीदेवी धीरे-धीरे अपना चार्म खोती जा रही थीं। पहले तो श्रीदेवी ने इस फिल्म से संजय दत्त को निकलवाने की कोशिश की लेकिन जब कामयाबी ना मिली तो श्रीदेवी के पास संजय दत्त के साथ काम करने के सिवाय कोई चारा नहीं बचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
संजय दत्त, श्रीदेवी
जानकारी के मुताबिक, सेट पर श्रीदेवी और संजय दत्त के बीच पूरी तरह से बातचीच बंद थी। लेकिन संजय दत्त ने श्रीदेवी के इस व्यवहार को नजरअंदाज किया और उस हादसे का असर संजय ने फिल्म पर हावी नहीं होने दिया। फिल्म रिलीज होने के बाद जबरदस्त हिट रही और इसमें संजय दत्त और श्रीदेवी की जोड़ी को भी लोगों ने खूब पसंद किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें