जिंदगी में हर किसी का कोई न कोई क्रश होता है। क्रश का मतलब वो इंसान जो आपको बेहद पसंद हो, आप उसे पाना चाहते हों। अब वो क्रश आपके पड़ोस में रहने वाला शख्स भी हो सकता है और बॉलीवुड का कोई बड़ा सितारा भी। दरअसल क्रश का मतलब वो लड़का या लड़की होता है, जिसपर किसी का दिल आया हुआ हो और आपने उससे अपनी फीलिंग्स जाहिर भी न की हो। वैसे तो इस शब्द का मतलब खोजें तो उसका मतलब जवानी का पहला प्यार है। वो प्यार जिसका इजहार नहीं किया गया हो, लेकिन दिल में पाले हुए हो। ऐसा ही प्यार बॉलीवुड के बड़े अभिनेताओं-अभिनेत्रियों को भी हुआ है और खुलकर उन्होंने इसका इजहार भी किया है। जानिए बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख, चॉकलेटी ब्वॉय रणबीर कपूर, दबंग खान यानि सलमान सहित कार्तिक आर्यन का कौन रहा है बचपन का क्रश। और इस लिस्ट में अभिनेत्रियों ने किन्हें माना था अपने बचपन का क्रश?