अमिताभ बच्चन के बिना हिंदी सिनेमा शायद अधूरा रहता। अद्भुत व्यक्तित्व, दमदार आवाज, चेहरे पर रौनक इन सभी खूबियों की वजह से अमिताभ बच्चन आज भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं। फिल्मों में आने को लेकर बिग बी को कुछ ज्यादा संघर्ष नहीं करना पड़ा। इसकी वजह थी उनकी और राजीव गांधी की दोस्ती। गांधी परिवार और बच्चन परिवार के रिश्तों से पूरा देश वाकिफ है, एक वक्त था जब दोनों परिवार में गहरी दोस्ती थी लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के मौत के बाद दोनों ही परिवारों में दूरियां आ गईं। दरअसल जवाहर लाल नेहरू के प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान हरिवंश राय बच्चन विदेश मंत्रालय में बतौर हिंदी ऑफिसर काम करते थे। तभी से दोनों में बातचीत शुरू हुई थी। आगे चलकर ये रिश्ता राजीव गांधी और अमिताभ बच्चन ने आगे बढ़ाया।