फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब वहीदा रहमान की जूती लेकर उनकी ओर दौड़ पड़े थे अमिताभ बच्चन, वजह जानकर खुश हो जाएंगे आप

Sat, 27 Mar 2021 06:11 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
अमिताभ बच्चन और वहीदा रहमान - फोटो : Twitter
यूं तो अगर किसी से पूछा जाये कि आपके पसंदीदा अभिनेता या अभिनेत्री कौन हैं? तो शायद हर बार उसका जवाब कुछ और हो। लेकिन इतने सालों में महानायक अमिताभ बच्चन का ये जवाब बिल्कुल भी नहीं बदला। अमिताभ बच्चन की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है और उन्हें बच्चों से लेकर बूढ़ों तक सभी प्यार करते हैं। लेकिन जब-जब अमिताभ बच्चन से पूछा गया है कि उनका पसंदीदा अभिनेता और अभिनेत्री कौन हैं? तो उन्होंने दिलीप कुमार और वहीदा रहमान का नाम ही लिया है। तो वहीं अमिताभ और वहीदा रहमान के कुछ किस्से भी काफी मशहूर हुए हैं, जो आज हम आपको बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 7
अमिताभ बच्चन और वहीदा रहमान - फोटो : Instagram
अमिताभ बच्चन हमेशा से ही वहीदा रहमान को पसंद करते आये हैं और एक वक्त था जब बिग बी उनके साथ काम करना चाहते थे। जब ये मौका अमिताभ बच्चन को मिला तो वो बेहद खुश हुए। इतना ही नहीं उन्होंने इस फिल्म के सेट पर वहीदा जी से थप्पड़ भी खा लिया था और उनकी जूती लेकर दौड़ भी पड़े थे।
विज्ञापन

3 of 7
फिल्म रेशमा और शेरा - फोटो : Twitter
अमिताभ बच्चन को वहीदा रहमान के साथ काम करने का मौका मिला 1971 में आई फिल्म 'रेशमा और शेरा' में। इस फिल्म में अमिताभ-वहीदा के अलावा अभिनेता सुनील दत्त भी लीड रोल में थे। फिल्म में अमिताभ बच्चन ने गूंगे लड़के की भूमिका निभाई थी। फिल्म का एक सीन था जब वहीदा रहमान को अमिताभ बच्चन को थप्पड़ मारना था। सेट और शॉट सब तैयार था। सेट पर वहीदा रहमान अमिताभ बच्चन को छेड़ती भी हैं कि आपको बहुत जोर से लगने वाला है।

4 of 7
फिल्म रेशमा और शेरा - फोटो : Twitter
जैसे ही ये सीन शुरू हुआ और वहीदा जी ने अमिताभ बच्चन को थप्पड़ मारा तो बिग बी चकित रह जाते हैं। एक बार को सेट पर सन्नाटा हो जाता है, फिर थोड़ा ठहर कर बिग बी वहीदा रहमान से गाल पर हाथ रखे हुए कहते हैं 'अच्छा था'। फिर उन्होंने साफ किया कि उन्हें इसका जरा भी बुरा नहीं लगा।
विज्ञापन

5 of 7
वहीदा रहमान, अमिताभ बच्चन - फोटो : Social media
इसके बाद इसी फिल्म का एक सीन था, जब सुनील दत्त और वहीदा रहमान के बीच रोमांटिक सीन शूट होना था। इस दौरान दोनों को नंगे पांव तपती रेत पर शूट करना था। लोकेशन का पारा इतना ज्यादा गर्म था कि वहां जूते पहनने के बावजूद पांव में तकलीफ हो रही थी, फिर नंगे पांव रखना तो खुद को जलती भट्टी के ऊपर खड़े रखने के बराबर था। 
विज्ञापन

6 of 7
वहीदा रहमान - फोटो : Social media
अमिताभ इस बात से परेशान हुए पड़े थे कि इतनी दिक्कत वाली जगह में वहीदा रहमान नंगे पैर कैसे शूट करेंगी। शूट के दौरान जैसे ही निर्दशक ने ब्रेक लेने की बात कही अमिताभ ने फौरन वहीदा की जूती उठाई और उनकी ओर दौड़ने लग गए। अमिताभ बच्चन ने कहा था कि, शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता कि वो पल उनके लिए कितना स्पेशल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अभिषेक बच्चन, वहीदा रहमान और अमिताभ बच्चन - फोटो : Twitter
साल 1978 में आई फिल्म 'त्रिशूल' में वहीदा जी ने अमिताभ बच्चन की मां का रोल निभाया, तो वहीं साल 2002 में आई फिल्म 'ओम जय जगदीश' में अभिषेक बच्चन की मां का रोल निभाया था। अमिताभ और वहीदा रहमान ने आखिरी बार निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म ‘दिल्ली 6’ में साथ काम किया था। इसमें इन दोनों कलाकारों ने अभिषेक बच्चन के किरदार के दादा-दादी का रोल निभाया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें