ऋषि कपूर, नीतू कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि साल 2020 में ऋषि कपूर का 30 अप्रैल को कैंसर की वजह से निधन हो गया था। उनकी बीमारी पता चलने से लेकर आंखिरी सांस तक नीतू ऋषि के साथ खड़ी रहीं थीं। उनके निधन से नीतू को बहुत दुख पहुंचा था। हालांकि अब वो खुद को सामान्य करते हुए अपनी जिंदगी जी रही हैं। नीतू बहुत जल्द फिल्म 'जुग जुग जियो' में नजर आएंगी। इस फिल्म में अनिल कपूर, वरुण धवन भी अहम भूमिका निभाते दिखेंगे।