आलिया भट्ट, रणबीर कपूर
- फोटो : insta
दादा ऋषि कपूर से जुड़ा होगा आलिया-रणबीर की बेटी का नाम!
वैसे तो कई स्टार किड्स हैं, जिनके नाम उनके माता-पिता के कॉम्बिनेशन के हैं, लेकिन आलिया और रणबीर ऐसा नहीं करेंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो कपूर परिवार की सबसे छोटी बेटी का नाम उनके दादा ऋषि कपूर से जुड़ा होगा। एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने फैसला किया है कि वह अपनी बेटी का नाम खुद के नाम की बजाय ऋषि कपूर के नाम से जोड़कर रखेंगे।