अक्षय कुमार, कटरीना कैफ, अनिल कपूर और नाना पाटेकर की कॉमेडी फिल्म 'वेलकम' सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म की सफलता के बाद 'वेलकम 2' बनाई गई, जिसमें नाना पाटेकर और अनिल कपूर के साथ जॉन अब्राहम थे। अब कुछ दिनों पहले 'वेलकम 3' की घोषणा की गई है। फिल्म के तीसरे भाग में अक्षय कुमार लौट रहे हैं। लगातार फिल्म की स्टारकास्ट से जुड़ी जानकारी आ रही है। वहीं अब फिल्म में और दो अभिनेताओं की एंट्री हुई है।