फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ameesha Patel: 'जब अच्छे दिन आए तो हमारा ब्रेकअप हो गया', विक्रम भट्ट ने अमीषा संग अपने रिश्ते पर की खुलकर बात

Tue, 05 Sep 2023 10:25 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विक्रम भट्ट और अमीषा पटेल - फोटो : social media

अमीषा पटेल इन दिनों फिल्म 'गदर 2' की वजह से चर्चा में हैं। इस फिल्म में सनी देओल के साथ एक्ट्रेस की जोड़ी खूब जमी है। इससे पहले वर्ष 2018 में आई फिल्म 'भैयाजी सुपरहिट' में भी अमीषा, सनी देओल संग नजर आई थीं। मगर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल सकी। फिलहाल 'गदर 2' की वजह से मिल रही तारीफों के बीच अमीषा के एक्स बॉयफ्रेंड विक्रम भट्ट ने अमीषा पटेल के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की है। साथ ही उन्होंने अभिनेत्री के संघर्षों का भी खुलासा किया है।

विज्ञापन

2 of 5
अमीषा पटेल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

‘राज’ के निर्देशक विक्रम भट्ट ने अभिनेत्री अमीषा पटेल के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलासा किया है और कहा है कि उन दोनों ने एक साथ बुरा समय देखा था। उन्होंने कहा कि अमीषा को संघर्ष करते देखना दर्दनाक था। हालांकि, विक्रम का यह वीडियो अमीषा की फिल्म ‘गदर 2’ के सक्सेस के बाद वायरल हो रहा है। तो चलिए जानते हैं कि निर्देशक ने क्या कहा है।

Special 26: अक्षय कुमार की 'स्पेशल 26' का आएगा सीक्वल? अनुपम खेर ने किया खुलासा

विज्ञापन

3 of 5
अमीषा पटेल - फोटो : सोशल मीडिया

अमीषा ने एक पुराने इंटरव्यू में इस बात को स्वीकार किया था कि निर्देशक विक्रम संग अपने रिश्ते पर खुलकर बात करने के कारण उनके करियर पर काफी नकारात्मक प्रभाव पड़ा था। अब निर्देशक ने इस पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि जब वे एक साथ थे तो उन दोनों ने बुरा समय देखा था। विक्रम ने कहा, ‘अमीषा और मैंने एक साथ बुरा समय देखा, लेकिन जब अच्छा समय आया तो दुर्भाग्य से हम साथ नहीं थे। मेरे पास फ्लॉप फिल्मों का सिलसिला चल रहा था। वह भी संघर्ष कर रही थी। आगे जैसा कि किस्मत को मंजूर था। मेरी फिल्म '1920' रिलीज होने से ठीक पहले हमारा ब्रेकअप हो गया।’

Jasmin Bhasin: जैस्मिन भसीन ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बताया- बिग बॉस 14 से निकलते ही मिली रेप की धमकी

4 of 5
अमीषा पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
विक्रम ने आगे कहा, ‘जो लड़की 'कहो ना प्यार है', 'गदर' और 'हम राज' से टॉप पर पहुंच गई। उसके लिए अपना स्टारडम खोना बहुत बड़ी बात है। अपने सामने दूसरों को आगे बढ़ता देखना काफी मुश्किल होता है।  मैंने अन्य निर्देशकों को भी इंडस्ट्री में आते हुए और मुझसे आगे निकलते हुए देखा है। इसलिए हम दोनों कठिन समय से गुजरे हैं।’

Bambai Meri Jaan Trailer: ओटीटी पर ‘शक्ति’ का एक और संस्करण, अंडरवर्ल्ड और पुलिस में अटकी ‘बंबई मेरी जान’
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमीषा पटेल - फोटो : सोशल मीडिया

बात 'गदर 2' की करें तो इस फिल्म का कारोबार 500 करोड़ पार हो चला है। लंबे समय के बाद अमीषा की वापसी ने उनके फैंस को काफी उत्साहित कर दिया है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें