मनोरंजन जगत की इस चकाचौंध भरी दुनिया में आए दिन कुछ न कुछ नया होता रहता है। फैंस भी अपने सितारों से जुड़ी अपडेट जानने के लिए बेताब रहते हैं। वीकली रैप के जरिए हम आपको पूरी हफ्ते में हुई 10 बड़ी घटनाओं के बारे में बताते हैं। तो चलिए जानते हैं बीते हफ्ते सिनेमा जगत में क्या कुछ हलचल हुई...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 11
तबस्सुम
- फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा से एक दुखभरी खबर सामने आई है। सिनेमा जगत की दिग्गज अदाकारा तबस्सुम गोविल ने इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। अभिनेत्री 78 वर्ष की थीं। जानकारी के मुताबिक, कल शाम दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनका निधन हुआ है। वह अपने शो 'फूल खिले हैं गुलशन गुलशन' के लिए लोकप्रिय थीं। 21 नवंबर को उनके लिए सांताक्रुज के आर्या समाजमें प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा।
'मैं रहूं या ना रहूं ये देश रहना चाहिए'...पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के इसी सपने को बड़े पर्दे पर उतारने की जिम्मेदरी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री ने अपने कंधों पर उठाई है। दरअसल, निर्देशक रवि जाधव जल्द ही उल्लेख एनपी की किताब 'द अनटोल्ड वाजपेयी: पॉलिटिशियन एंड पैराडॉक्स' पर आधारित एक फिल्म लाने जा रहे हैं। हालांकि दिलचस्प बात यह है कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री की बायोपिक 'मैं रहूं या ना रहूं ये देश रहना चाहिए- अटल' में उनकी भूमिका बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी निभाने वाले हैं।
बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन इन दिनों सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। ऋतिक और सबा अपने रिश्ते को स्वीकार चुके हैं और दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आते हैं। इतना ही नहीं, सबा आजाद अपने बॉयफ्रेंड ऋतिक रोशन के साथ बॉलीवुड इवेंट्स और पार्टीज में भी स्पॉट हुई हैं। लेकिन अब ऋतिक रोशन अपने रिश्ते को एक कदम आगे लेकर जा रहे हैं। ऋतिक रोशन अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ रहने की प्लानिंग कर रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने एक अपार्टमेंट भी देख लिया है, जिसकी कीमत करोड़ों में है।
सुनील शेट्टी स्टारर फिल्म फाइल नंबर 323 अभी से विवादों में फंसती नजर आ रही है। बता दें कि इस फिल्म में उन घपलेबाजों की कहानी दिखाई जाएगी जो भारत में घपला करके विदेश भाग गए हैं। बता दें कि फिल्म में नीरव मोदी और अपराधी विजय माल्या जैसे नाम शामिल हैं। अब इस फिल्म के खिलाफ मेहुल चौकसी ने आपत्ति जताई है, उन्होंने मेकर्स के खिलाफ नोटिस जारी किया है, जिसके बाद मेकर्स का कहना है कि वह भी बहुत जल्द कानूनी तरीके से ही जवाब देंगे।
पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में सिद्धू मूसेवाला की निर्मम हत्या के बाद एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से ताल्लुक रखने वाले सितारों को धमकी मिलने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। जहां पहले ही कई सिंगर्स और सलमान खान को धमकी भरे खत मिल चुके हैं, वहीं आज एक और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, मशहूर पंजाबी सिंगर बब्बू मान को जान से मारने की धमकी दी गई है। इसके पीछे पंजाब के नामी गैंग बंबीहा का हाथ बताया जा रहा है।
साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू के पिता कृष्णा घट्टामनेनी का आज सुबह निधन हो गया है। 79 वर्ष की उम्र में उन्होंने हैदराबाद के प्राइवेट अस्पताल में अंतिम सांस ली। कृष्ण घट्टामनेनी एक जाने-माने तेलुगू सुपरस्टार थे। बता दें कि कुछ ही महीनों पहले महेश बाबू की माता का भी निधन हो गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ दिन पहले उनके पिता को हार्ट अटैक हुआ था। जिसके बाद आनन-फानन में उनको हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हैदराबाद के अस्पताल कॉन्टिनेंटल के डॉक्टरों का बयान सामने आया है, उन्होंने बताया है कि कृष्णा घट्टामनेनी को कल दिल का दौरा पड़ा था।
प्रभास की बिग बजट फिल्म 'आदिपुरुष' की लगातार चर्चा हो रही है लेकिन लोग फिल्म की तारीफ करने से ज्यादा बुराई कर रहे हैं। 2 अक्तूबर को इस फिल्म का टीजर भव्य तरीके से अयोध्या में रिलीज किया गया था लेकिन इस टीजर में कलाकारों के लुक ने हर किसी को हैरान कर दिया। साथ ही फिल्म के वीएफएक्स से भी फैंस खुश नहीं हुए, जिसके बाद से ही फिल्म में बदलाव की खबर सामने आ रही है। वहीं, अब 'आदिपुरुष' से जुड़ा एक बड़ा अपडेट आया है, जिसमें कहा जा रहा है कि अब रावण के लुक में भी बदलाव किया जाएगा।
200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को बड़ी राहत मिल गई है। पटियाला हाउस कोर्ट ने मंगलवार को अभिनेत्री को 2 लाख रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि में एक जमानतदार पेश करने की शर्त पर जमानत दी है। 10 नवंबर को कोर्ट में जैकलीन की जमानत पर बहस होने के बाद फैसले को सुरक्षित रख लिया गया था। वहीं, अब अभिनेत्री को सर्शत जमानत दे दी गई है। इस मामले में अभिनेत्री अंतरिम जमानत पर बेल पर थीं।
आमिर खान की लाडली बेटी आयरा खान नुपुर शिखरे को काफी समय से डेट कर रही हैं। आयरा और नुपुर की रोमांटिक तस्वीरों ने कई बार इंटरनेट पर तहलका मचाया है। लेकिन अब कपल ने अपने रिश्ते को एक कदम आगे बढ़ा दिया है। आयरा खान ने अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे से सगाई कर ली है। कुछ समय पहले ही नुपुर ने अपनी लेडी लव आयरा को प्रपोज किया था, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे। वहीं, अब कपल ने अपने परिवार और कुछ करीबी लोगों के बीच ऑफिशियल सगाई भी कर ली है।
विजय देवरकोंडा की 'लाइगर' एक बार फिर मुश्किलों में फंसती नजर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो निर्देशक पुरी जगन्नाथ और सह-निर्माता चार्मी कौर पर फिल्म में ब्लैक मनी का इस्तेमाल करने का आरोप लगा है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने 17 नवंबर को पुरी जगन्नाथ और चार्मी से लाइगर की आय के स्रोतों के बारे में जानने के लिए 15 घंटे तक पूछताछ की। हालांकि, अब तक इस खबर की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।