मनोरंजन जगत की चकाचौंध भरी दुनिया में कोई न कोई हलचल होती ही रहती है। फैंस भी सितारों से जुड़ी हर अपडेट जानने के लिए काफी बेताब रहते हैं। इस हफ्ते मनोरंजन जगत में बहुत कुछ हुआ। एक तरफ एकता कपूर को सुप्रीम कोर्ट की फटकार लगी है तो वहीं, सलमान खान ने अपनी फिल्म 'टाइगर 3' की रिलीज डेट में बदलाव करके फैंस को उदास कर दिया है। वीकली रैप के जरिए हम आपको बीते हफ्ते में होने वाली 10 बड़ी खबरों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। तो चलिए बताते हैं आपको इस हफ्ते की कुछ चर्चित घटनाओं के बारे में...