सिनेमाघरों में इस वक्त सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' सजी हुई है। भाई की यह फिल्म दिवाली के मौके पर 12 नवंबर 2023 को रिलीज हुई। इस फिल्म के साथ कोई और फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई है। हालांकि, पहले से विधु विनोद चोपड़ा निर्देशित '12वीं फेल' और हॉलीवुड फिल्म 'द मार्वल्स' लगी हुई हैं। बड़े बजट की बॉलीवुड फिल्मों में फिलहाल 'टाइगर 3' ही इकलौती है। यह फिल्म रिलीज के दूसरे दिन ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई। इसका कारवां अब 200 करोड़ की तरफ बढ़ चला है। हालांकि, बुधवार को वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के चलते फिल्म के कारोबार में गिरावट दर्ज हुई है। बुधवार को इसने कैसी कमाई की और बाकी फिल्मों का कैसा रहा हाल? आइए जानें...