फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Report: 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' की कमाई में आया उछाल, 'तू झूठी मैं मक्कार' का ऐसा रहा हाल

Thu, 23 Mar 2023 08:05 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
इस वक्त सिनेमाघरों में दो बड़ी फिल्में लगी हुई हैं तू झूठी मैं मक्कार और मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे। इनमें से तू झूठी मैं मक्कार का कलेक्शन ठीक-ठाक चल रही है, वहीं मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे की रफ्तार धीमी हो रही है। इसके अलावा कपिल शर्मा की फिल्म ज्विगाटो भी थिएटर्स में लगी हुई है, लेकिन इसका कलेक्शन बेहद ही खराब है। तो चलिए जानते हैं सिनेमाघरों में लगी इन फिल्मों ने कितनी कमाई की है।
विज्ञापन

2 of 5
मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे - फोटो : सोशल मीडिया
मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे
आशिमा छिब्बर के निर्देशन में बनी फिल्म 'मिसेस चटर्जी वर्सेस नार्वे' सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म में सागरिका भट्टाचार्य की कहानी को रानी मुखर्जी ने काफी शानदार तरीके से पेश किया है। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इसे सिनेमाघरों में लगे छह दिन का समय बीत गया है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार छठे दिन इस फिल्म ने 1.45 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस फिल्म का कुल कलेक्शन 9.87 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन

3 of 5
तू झूठी मैं मक्कार - फोटो : सोशल मीडिया
तू झूठी मैं मक्कार
रणबीर और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। तू झूठी मैं मक्कार में रणबीर और श्रद्धा ने तो अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा ही है, वहीं इस फिल्म से बोनी कपूर ने भी एक्टिंग में डेब्यू किया है और दमकार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो 15वें दिन इसकी कमाई में बढ़त दर्ज की गई है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार इस फिल्म ने तीन करोड़ का कारोबार किया है। इस फिल्म की कुल कमाई 117.29 करोड़ रुपये हो गई है।

4 of 5
ज्विगाटो - फोटो : insta
ज्विगाटो
कपिल शर्मा की फिल्म ज्विगाटो मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन रिलीज के दिन से ही फिल्म का कलेक्शन सही नहीं रहा। वहीं अब यह फिल्म रेस से बाहर हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म भीड़ - फोटो : सोशल मीडिया
भीड़
अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी फिल्म भीड़ कोरोना काल में हुई लोगों की हालत को बयां करती है। इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री भूमि पेडनेकर अपनी आने वाली फिल्म 'भीड़' के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। फिल्म के बटज की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार भीड़ का बजट 20 से 30 करोड़ रुपये है। वहीं रिपोर्ट्स के अनुसार पहले दिन यह फिल्म दो करोड़ तक की ओपनिंग ले सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें