फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Smriti Irani: स्मृति ने पहले टीवी की बहू बनकर घर-घर में बनाई पहचान, एक्टिंग के बाद राजनीति में भी लहराया परचम

Thu, 23 Mar 2023 07:40 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
स्मृति ईरानी - फोटो : amar ujala
मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी टीवी जगत की मशहूर अदाकारा रह चुकी हैं। आज वह राजनीति में भी झंडे गाड़ रही हैं, लेकिन इससे पहले वह टीवी इंडस्ट्री में संस्कारी बहू के रूप में पहचानी जाती थीं, आज वह राजनीति में अपने कदम जमाकर राज्य और देश संभालने में व्यस्त हैं। आज स्मृति ईरानी का जन्मदिन है। चलिए इस खास मौके पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ खास किस्से...
विज्ञापन

2 of 5
स्मृति ईरानी - फोटो : सोशल मीडिया\
स्मृति ईरानी का जन्म 23 मार्च साल 1976 को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हुआ था। आज वह 47 साल की हो चुकी हैं। उन्होंने होली चाइल्ड ऑग्जीलियम स्कूल में 12वीं क्लास तक पढ़ाई की और स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग, दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्राचार की डिग्री हासिल की। उस समय अभिनेत्री के परिवार की माली हालत ठीक नहीं थी, जिसके कारण उन्होंने नौकरी करने की सोची और वह एक होटल में वेट्रेस के तौर पर काम करने लगीं। इसी दौरान उन्हें मॉडलिंग में हाथ आजमाने की सलाह मिली।

Kumar Sanu: यह गाना सुनने के बाद कुमार सानू को गालियां देने लगे थे आरडी बर्मन, सिंगर ने सुनाया किस्सा
विज्ञापन

3 of 5
स्मृति ईरानी - फोटो : सोशल मीडिया
मॉडलिंग में अपना करियर बनाने के लिए स्मृति दिल्ली से मुंबई आ गईं। साल 1998 में उन्होंने मिस इंडिया पेजेंट में भाग लिया और फाइनल तक पहुंचीं। वह फेमिना मिस इंडिया की रनरअप बनीं। इसी दौरान उन्हें 'मिक्का सिंह' के म्यूजिक एल्बम 'सावन में लग गई आग' के 'बोलियां' गाने में काम मिला, जिसके बाद उन्होंने अभिनय में अपना हाथ आजमाया। सीरियल 'आतिश' से उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा। इसके बाद वह 'हम हैं कल आज और कल',' कविता' में नजर आईं।

Mrs Chatterjee Vs Norway Collection: 'मिसेज चटर्जी' ने गिरावट के बाद पकड़ी रफ्तार, छठे दिन की इतनी कमाई

4 of 5
स्मृति ईरानी - फोटो : सोशल मीडिया
फिर, स्मृति एकता कपूर के सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में नजर आईं। इस सीरियल के बदौलत उन्हें घर-घर में पहचान मिली। इसके साथ ही 'तुलसी' बनकर उन्होंने देश-विदेश में भी अपनी पहचान बनाई। हाल ही में दिए इंटरव्यू में स्मृति ने खुलासा किया था कि इस सीरियल में काम करने के लिए उन्हें 1800 रुपये फीस के तौर पर मिलते थे। इस सीरियल के बाद वह टीवी जगत का जाना माना चेहरा बन चुकी थीं। राजनीति में आने के लिए स्मृति में इस सीरियल को अलविदा कह दिया था।

Sharad Kelkar: भगवान राम को आवाज देना कितना मुश्किल? शरद केलकर से सुनिए डबिंग की कहानी उनकी जुबानी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्मृति ईरानी - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनय के बाद स्मृति ने राजनीति का रुख किया। साल 2003 में वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। साल 2004 में वह महाराष्ट्र की यूथ विंग की वाइस प्रेसिडेंट चुनी गईं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में वह कांग्रेस के गढ़ अमेठी से राहुल गांधी के खिलाफ खड़ी हुईं। हालांकि, वह जीत दर्ज नहीं कर पाईं, लेकिन उन्होंने साल 2019 के चुनाव में राहुल गांधी को मात दी और अमेठी से सांसद बन गईं। स्मृति ने टीवी के साथ-साथ राजनीति में भी अपना सफल करियर बनाया है। इसके साथ ही वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।

Divya Bharti: मौत के बाद कई लोगों के सपनों में आती थीं दिव्या, एक्ट्रेस की मां ने किया था चौंकाने वाला खुलासा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें