फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Report: क्या अवतार 2 की राह में रोड़े अड़ाएगी रणवीर सिंह की सर्कस? ऐसा रहा बुधवार को फिल्मों का हाल

Thu, 22 Dec 2022 08:10 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अवतार 2, सर्कस, दृश्यम 2 - फोटो : Social media
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों सिर्फ जेम्स कैमरून निर्देशित फिल्म 'अवतार 2' का जलवा देखने को मिल रहा है। पूरी दुनिया में यह फिल्म इस समय हर तरफ छाई हुई है। वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' भारत में भी बढ़िया प्रदर्शन कर रही है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी यह फिल्म तेजी से 200 करोड़ के आंकड़े की तरफ बढ़ रही है। इसके अलावा पिछले महीने रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' अभी भी कमाई कर रही है, जिसकी रफ्तार अब धीमी होती जा रही है। वहीं कल सिनेमाघरों में इन दो फिल्मों को टक्कर देने रणवीर सिंह की 'सर्कस' रिलीज हो रही है। तो चलिए जानते हैं बुधवार को इन फिल्मों ने कितनी कमाई की है। 
विज्ञापन

2 of 4
अवतार द वे ऑफ वॉटर - फोटो : सोशल मीडिया
अवतार: द वे ऑफ वॉटर
टिकट खिड़की पर लगातार 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' का जलवा बरकार है। जेम्स कैमरून द्वारा निर्देशित और कई बेहतरीन अभिनेताओं से सजी इस फिल्म को दुनियाभर के दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। आलम यह है कि इस फिल्म के पहले पार्ट की ही तरह दूसरे को भी लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। हालांकि, पहले वीकएंड के बाद 'अवतार 2' के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली है। 'अवतार 2' के बुधवार के कमाई के आंकड़ों की बात करें तो शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने छठवें दिन 15.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसे मिलकर फिल्म की अब कुल कमाई 179.30 करोड़ हो गई है।  
Bollywood: सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के लिए करोड़ों रुपये चार्ज करते हैं ये सितारे, फीस जानकर उड़ जाएंगे होश
विज्ञापन

3 of 4
दृश्यम 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दृश्यम 2
अजय देवगन, तब्बू और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म 'दृश्यम 2' एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है। पहले पार्ट की कहानी को आगे बढ़ाते हुए निर्देशक अभिषेक पाठक ने विजय सलगांवकर पर लगा केस दोबारा खोला है, जिसमें फिर एक बार वह अपने दिमाग से पुलिस को चकमा देने में कामयाब हो जाता है। 18 नवंबर को टिकट खिड़की पर आई 'दृश्यम 2' ने अपने ओपनिंग डे से ही बेहतरीन प्रदर्शन किया था, लेकिन अब पांच हफ्तों बाद  इसके कलेक्शन में गिरावट दर्ज की जा रही है। अजय देवगन स्टारर इस फिल्म की कमाई अब लाखों में हो रही है। 'दृश्यम 2' के 33वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार इस फिल्म ने 33वें दिन 80 लाख रुपये का कारोबार किया है, जिसके बाद 'दृश्यम 2' की कुल कमाई 223.10 करोड़ रुपये हो गई है।
Isha Talwar: रियल लाइफ में बहुत ग्लैमरस हैं ईशा तलवार, 13 साल की उम्र में ही रख दिया बॉलीवुड में कदम
विज्ञापन

4 of 4
सर्कस - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सर्कस
अपने जबरदस्त एक्शन और कॉमेडी फिल्मों के लिए मशहूर निर्देशक रोहित शेट्टी, रणवीर सिंह के साथ एक फैमिली एंटरटेनर कॉमेडी फिल्म 'सर्कस' लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म कल यानी 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के पूरी तरह से तैयार है। 70 करोड़ की लागत से बनी फिल्म 'सर्कस' को अच्छी शुरुआत के लिए पहले दिन तकरीबन आठ से दस करोड़ रुपये का कारोबार करना होगा। हालांकि, रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडीज से सजी इस फिल्म को कड़ी टक्कर देने के लिए 'अवतार 2' और 'दृश्यम 2' सिनेमाघरों में मौजूद है। अब देखना यह होगा कि इन तीनों के टकराव में 'सर्कस' कैसा प्रदर्शन करने में सफल होती है।
Filmfare OTT Awards 2022: दसवीं, राकेट बॉयज और पंचायत 2 का बजा डंका, अभिषेक बच्चन चुने गए बेस्ट एक्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें