पिछले काफी समय से बॉक्स ऑफिस पर साउथ फिल्मों का बोलबाला रहा है। हिंदी और साउथ के बीच भी जबरदस्त जंग देखी गई है। लेकिन फिर साल का अंत होने से पहले हिंदी की कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही हैं। दृश्यम 2 भी उन्हीं में से एक है। इसके अलावा वरुण धवन की भेड़िया ने भी शुरुआत में ठीक-ठीक कलेक्शन किया था, लेकिन अब लगातार इसकी रफ्तार धीमी होती जा रही है। इसके अलावा एन एक्शन हीरो तो अब एकदम सुस्त हो चुकी है। तो चलिए जानते हैं बुधवार को इन फिल्मों ने कितनी कमाई की है।