बॉलीवुड कपल कटरीना कैफ और विक्की कौशल इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में बना हुआ है। हाल ही में आई खबरों के मुताबिक कपल ने एक था टाइगर के निर्देशक कबीर खान के घर पर अपनी रोका सेरेमनी आयोजित की थी। इसके अलावा कई रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने ही अपने दोस्तों को दिसंबर में फ्री रहने को कहा है। हालांकि, अभी तक दोनों ने ही किसी को भी शादी का निमंत्रण नहीं दिया है।
अपनी लाइफ की इस नई शुरुआत से पहले इस बॉलीवुड कपल ने अपने लिए एक आदर्श घर ढूढ़ लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में फिल्म सरदार उधम सिंह में नजर आए विक्की कौशल और सूर्यवंशी एक्ट्रेस कटरीना कैफ मुंबई के जुहू में एक अपार्टमेंट के लिए एक बड़ी राशि का भुगतान करेंगे। इस अपार्टमेंट में शिफ्ट होने के बाद यह कपल भारतीय किक्रेटर विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के पड़ोसी बन जाएंगे।