फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्पिता-आयुष की शादी को पूरे हुए पांच साल, देखें सलमान की बहन का वेडिंग एलबम

Tue, 19 Nov 2019 12:16 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
आयुष-अर्पिता का वेडिंग एलबम - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान की बहन अर्पिता खान की बहन को आज शादी के पांच साल पूरे हो गए हैं। 18 नवंबर 2014 को अर्पिता आयुष शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। आज के खास दिन पर आपको दिखाते हैं अर्पिता और आयुष का वेडिंग एलबम।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
आयुष-अर्पिता का वेडिंग एलबम - फोटो : सोशल मीडिया
शादी की पांचवी सालगिरह के खास माौक पर अर्पिता ने पति आयुष को खास अंदाज में बधाई दी है। पति को गले लगाते हुए अर्पिता ने एक फोटो शेयर किया है। इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा,  'हमारे पास ये सब एक साथ नहीं हो सकता है, लेकिन साथ में ये सब हमारे पास है। 5वीं वर्षगांठ मेरे प्यार के लिए।'
 
विज्ञापन

3 of 7
आयुष-अर्पिता का वेडिंग एलबम - फोटो : सोशल मीडिया
इसके आगे कैप्शन में अर्पिता लिखती हैं, 'हमारे संबंध में सही संतुलन होने के लिए मैं आपको थैंक्स नहीं दे सकती। मैं तुम्हें बहुत प्यार करती हूं। दोस्त बनने से लेकर, प्रेमी होने तक, पति बनने और फिर पिता बनने तक, हर सफर अद्भुत रहा है। ऐसा नहीं लगता है कि पांच साल हो गए हैं। हमेशा मुझे सहारा देने के लिए, मेरी लिए रियल मिरर होने और मेरी पीठ होने के लिए धन्यवाद।'

4 of 7
आयुष-अर्पिता का वेडिंग एलबम - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अर्पिता-आयुष की शादी हैदराबाद के फलकनुमा पैलेस होटल में हुई थीं। इस शादी में बॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल हुए थे। इसके साथ ही अर्पिता-आयुष की शादी का रिसेप्शन 21 नवंबर को होटल ताज लैंड्स में हुआ था।
विज्ञापन

5 of 7
आयुष-अर्पिता का वेडिंग एलबम - फोटो : सोशल मीडिया
अर्पिता के रिसेप्शन में शाहरुख खान, आमिर खान, प्रियंका चोपड़ा, करण जौहर, सानिया मिर्जा, कटरीना कैफ सहित बॉलीवुड, राजनीति और बिजनेस वर्ल्ड की कई हस्तियों ने शिरकत की थी। अर्पिता के शादी के फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे।
विज्ञापन

6 of 7
आयुष-अर्पिता का वेडिंग एलबम - फोटो : सोशल मीडिया
आयुष और अर्पिता की लव स्टोरी भी फिल्मी है। दोनों की पहली मुलाकात 2013 में एक पार्टी में हुई थी और दोनों को एक कॉमन दोस्त ने मिलवाया था। इसके बाद दोनों की धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और दोस्ती प्यार में बदल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आयुष-अर्पिता का वेडिंग एलबम - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसा कहा जाता है कि आयुष ने सबके सामने अर्पिता को घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया था। इसके बाद अर्पिता ने आयुष को शादी के लिए हां कह दिया था। गौरतलब है कि आयुष-अर्पिता का एक बेटा आहिल है। इसके साथ ही अर्पिता फिर से प्रेग्नेंट हैं।

पढ़ें: काफी बदल गई हैं 'कभी खुशी कभी गम' की छोटी 'करीना कपूर', नई तस्वीरों में पहचानना मुश्किल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें