फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA 2026: फीफा वर्ल्ड कप फाइनल से पहले देखें फुटबॉल पर बनी ये फिल्में, अमिताभ और इरफान ने भी निभाए कोच के रोल

Wed, 15 Jul 2026 03:40 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

FIFA world cup final 2026: फीफा वर्ल्ड कप फाइनल का क्रेज अपने चरम पर है और ऐसे में फुटबॉल पर बनी हिंदी फिल्मों को याद करना तो बनता है। जानिए कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में जो फुटबॉल स्पोर्ट के इर्द-गिर्द घूमती है। 

विज्ञापन
1 of 8
फुटबॉल पर बनी फिल्में - फोटो : अमर उजाला

भले ही बॉलीवुड में फुटबॉल पर कम फिल्में बनी हों, लेकिन जो भी आईं, उन्होंने दिल जरूर जीता। इनमें केके मेनन, अरशद वारसी, इरफान खान और अमिताभ बच्चन जैसे कलाकारों ने भूमिका निभाई है। यहां देखिए लिस्ट...

विज्ञापन

2 of 8
फिल्म ‘हिप हिप हुर्रे’ - फोटो : सोशल मीडिया

‘हिप हिप हुर्रे’
1984 में बनी यह फिल्म एक सरल लेकिन दिल छू लेने वाली कहानी है। फिल्म एक स्कूल के अस्थायी स्पोर्ट्स टीचर की कहानी है, जो बच्चों को फुटबॉल सिखाते-सिखाते उन्हें जिंदगी के सबक भी सिखाता है। इसमें राज किरण लीड रोल में हैं। 

विज्ञापन

3 of 8
फिल्म 'द गोल' - फोटो : सोशल मीडिया

‘द गोल’
1999 में बनी इस फिल्म में फुटबॉल के प्रति जुनून और संघर्ष को दिखाया गया है। यह एक कम जानी-पहचानी लेकिन अलग तरह की फिल्म है, जिसमें इरफान खान अहम किरदार में हैं। 

4 of 8
धन धना धन गोल - फोटो : सोशल मीडिया

‘धन धना धन गोल’
इस फिल्म में लंदन में बसे भारतीयों की एक फुटबॉल टीम की कहानी है, जो भेदभाव और मुश्किलों से लड़ते हुए अपनी पहचान बनाते हैं। फिल्म में स्पोर्ट्स, इमोशन, टीम स्पिरिट का अच्छा कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है। इसमें जॉन अब्राहम और अरशद वारसी लीड रोल मेंं हैं। 

विज्ञापन

5 of 8
सिकंदर फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

‘सिकंदर’
फिल्म में कश्मीर के बैकग्राउंड पर फोकस्ड एक बच्चे की कहानी है, जिसे फुटबॉल बहुत पसंद है, लेकिन हालात उसकी जिंदगी बदल देते हैं। 2009 में बनी ये फिल्म एक इमोशनल और सोचने पर मजबूर कर देती है। 

विज्ञापन

6 of 8
फिल्म 'पेनल्टी' - फोटो : सोशल मीडिया

‘पेनल्टी’
यह फिल्म दिखाती है कि कैसे एक नॉर्थ-ईस्ट का खिलाड़ी फुटबॉल के जरिए अपनी पहचान के लिए लड़ता है। 2019 में बनी इस फिल्म में केके मेनन लीड रोल में हैं। 

विज्ञापन

7 of 8
फिल्म झुंड - फोटो : सोशल मीडिया

‘झुंड’
इस फिल्म में एक रिटायर्ड टीचर झुग्गी के बच्चों को फुटबॉल सिखाकर उनकी जिंदगी बदलने की कोशिश करता है। ये फिल्म सच्ची कहानी से प्रेरित। 2022 में बनी इस फिल्म में अमिताभ बच्चन लीड रोल में हैं। 

ये भी पढ़ें- Sonam Wangchuk: शबाना आजमी से रुबीना तक, सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे सेलेब्स; भूख हड़ताल खत्म करने की अपील

विज्ञापन

8 of 8
फिल्म मैदान - फोटो : सोशल मीडिया

‘मैदान’
2024 में आई अजय देवगन की इस फिल्म में भारतीय फुटबॉल के गोल्डन एरा की कहानी है, जहां एक कोच टीम को नई ऊंचाइयों तक ले जाता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें