फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rani Mukerji: रानी मुखर्जी को मिलेगा प्रतिष्ठित मानद डॉक्टरेट सम्मान, आईएफएफएम 2026 में होंगी सम्मानित

Wed, 15 Jul 2026 01:06 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rani Mukerji Honorary Doctorate At IFFM 2026: रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा और सामाजिक कार्यों में उनके बेहतरीन योगदान के लिए मानद डॉक्टर ऑफ लेटर्स की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान रानी को मेलबर्न के भारतीय फिल्म महोत्सव के दौरान दिया जाएगा।
विज्ञापन
1 of 4
रानी मुखर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रानी मुखर्जी के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। भारतीय सिनेमा में रानी के शानदार योगदान और सामाजिक कार्यों के लिए उन्हें मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। ऑस्ट्रेलिया की ला ट्रोब यूनिवर्सिटी उन्हें 'डॉक्टर ऑफ लेटर्स' की मानद डिग्री देगी।
विज्ञापन

2 of 4
रानी मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
कब और कहां मिलेगा यह सम्मान?
यह सम्मान रानी को 14 अगस्त 2026 को मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया) के फेडरेशन स्क्वायर में एक खास समारोह के दौरान दिया जाएगा। यह समारोह इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2026 का हिस्सा होगा, जो 13 से 23 अगस्त 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 4
रानी मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
क्यों चुना गया रानी मुखर्जी को?
एएनआई के अनुसार, रानी मुखर्जी को यह सम्मान दो मुख्य वजहों से दिया जा रहा है। रानी को यह सम्मान सिनेमा में तीन दशकों का सफर तय करने के लिए और सामाजिक कार्य के लिए दिया जाएगा।

रानी ने 'ब्लैक', 'हिचकी', 'मर्दानी' और 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। इन फिल्मों के जरिए उन्होंने महिलाओं के अधिकारों, मानसिक और सामाजिक बदलाव जैसे जरूरी मुद्दों को उठाया है। फिल्मों के अलावा, वे बच्चों की सेहत, पढ़ाई और गरीब व कमजोर वर्गों की मदद के लिए हमेशा आगे रही हैं।
विज्ञापन

4 of 4
रानी मुखर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम @ranimukherjeefp
सम्मान मिलने की खुशी में रानी मुखर्जी ने क्या कहा?
इस सम्मान पर खुशी जताते हुए रानी मुखर्जी ने कहा, 'ला ट्रोब यूनिवर्सिटी से यह सम्मान पाना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है। सिनेमा मेरे जीवन का सबसे बड़ा गुरु रहा है और मुझे हमेशा से ऐसी कहानियों का हिस्सा बनने का मौका मिला, जो हिम्मत और बदलाव की बात करती हैं।'

रानी ने आगे कहा, 'मैं इस खास सम्मान को अपनी मातृभूमि भारत और दुनिया भर के अपने उन फैंस को समर्पित करती हूं, जिनके प्यार ने मुझे यहां तक पहुंचाया है।'

यह भी पढ़ें: ZNMD: शंकर महादेवन ने बातई 'सेनोरिटा' गाने के पीछे की मजेदार कहानी, बोले- 'अभय देओल जब सिर्फ रिहर्सल...'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें