बॉलीवुड के नए एक्शन किंग टाइगर श्रॉफ और अभिनेत्री दिशा पाटनी का नाम अक्सर साथ में लिया जाता है। दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट किया गया है, वहीं दोनों सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे की तस्वीरें और वीडियोज पर कमेंट करते रहते हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने कभी खुलकर इस बारे में बात नहीं की लेकिन फैंस को इनकी जोड़ी पसंद है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि टाइगर श्रॉफ के पहले किस अभिनेता के साथ दिशा का नाम जुड़ता था।