फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में ऋतिक की पूर्व पत्नी के घर में शिफ्ट होने पर अब आया राकेश रोशन का बयान, बोली ये बात

Wed, 01 Apr 2020 08:38 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
Hrithik Roshan, Sussanne Khan,Rakesh Roshan - फोटो : amar ujala
लॉकडाउन की वजह से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। सरकार ने कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए पूरे देश में लॉकडाउन लगाया है। ताकि इस वायरस के संक्रमण को रोका जा सके। आम लोगों की तरह फिल्मी सितारे भी इस लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं और खुद को घर में रोककर बैठे हैं। वहीं इस लॉकडाउन में सुजैन खान उनके पूर्व पति ऋतिक रोशन के घर समय बिता रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
सुजैन खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
लॉकडाउन में बेवजह घर से बाहर निकलने के लिए सरकार द्वारा मना किया गया है। इस बात को ध्यान में रखते हुए सुजैन खान अपने बच्चों के साथ समय बिताने के लिए ऋतिक रोशन के घर आ गई हैं। ऐसे में सुजैन के घर में रुकने पर अब ऋतिक रोशन के पिता और मशहूर अभिनेता राकेश रोशन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। राकेश रोशन ने हाल ही में अंग्रेजी वेबसाइट स्पॉटब्वॉय को इंटरव्यू दिया।
विज्ञापन

3 of 5
Sussanne Khan - फोटो : Social Media
इंटरव्यू में सुजैन खान के घर पर रुकने पर राकेश रोशन ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "पूरी दुनिया को इस मुश्किल की घड़ी में साथ होना चाहिए और एक-दूसरे का समर्थन करना चाहिए।" बीते दिनों सुजैन खान अपने दोनों बच्चों रेहान रोशन और रेदान रोशन के साथ ऋतिक के घर आ गईं। इस बात की जानकारी खुद सुजैन खान ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें साझा की। 

4 of 5
सुजैन खान - फोटो : Social Media
इन तस्वीरों में सुजैन खान ऋतिक रोशन के घर में नजर आईं। इस तस्वीर को साझा करते हुए सुजैन खान ने बताया कि वह अपने पूर्व पति के घर क्वारंटीन में कैसे समय बिता रही हैं। इन तस्वीरों के कैप्शन में सुजैन ने लिखा है, 'मेरा अस्थायी घर में ऑफिस बहुत दिलचस्प तरीके से बनाया गया है। मजेदार बात ये है कि इसे सोफे की फ्लैट कुशन और कॉफी टेबल के फट्टे साथ में रखकर बनाया गया है। इसके सामने अरेबियन समुद्र और खाली बीच का खूबसूरत दृश्य है, जिसका आदी मुझे नहीं होना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Hrithik Roshan, Sussanne Khan, Sonali Bendre, Goldie Behl - फोटो : instagram
सुजैन खान ने इस पोस्ट के जरिए ये भी बताया कि आने वाले दिनों में वह क्या करने वाली है। साथ ही यह भी बताया कि वो अपने बच्चों के साथ कैसे वक्त बिताने वाली हैं। गौरतलब है कि ऋतिक रोशन और सुजैन खान ने साल 2000 में शादी की थी, लेकिन इन दोनों की शादी ज्यादा लंबी नहीं चल सकी और इन दोनों ने 2014 में एक-दूसरे से तलाक ले लिया। तलाक के बाद भी दोनों कई बार साथ में छुट्टियां बिताते दिखाई देते हैं। दोनों अब एक-दूसरे के साथ दोस्त की तरह रहते हैं। 

पढ़ें: नेहा मारदा ने अमर उजाला को बताया अपना ये अनोखा टैलेंट, जल्द ही नए शो में दिखाएंगी अनोखी कलाकारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें