उर्मिला भट्ट की फिल्म का दृश्य
- फोटो : Twitter
इसके बाद उर्मिला भट्ट ने हिंदी फिल्मों की ओर अपना रुख किया। साल 1967 में फिल्म 'हमराज' से उन्होंने डेब्यू किया। इसके बाद अभिनेत्री ने फिल्म 'संघर्ष' में काम किया। उन्होंने करीब 130 फिल्मों में काम किया और ज्यादातर फिल्मों में उन्होंने बड़े स्टार्स की मां का रोल निभाया। उर्मिला भट्ट ने अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, जितेंद्र, शशि कपूर, ऋषि कपूर, शत्रुघ्न सिन्हा, प्रेम चोपड़ा, रंजीत, डैनी डेंजोंगप्पा और हेमा मालिनी की मां का किरदार निभाया था।