फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

War 2: वॉर 2 का संगीत तैयार करेंगे यह म्यूजिक डायरेक्टर, ऋतिक-एनटीआर की फिल्म पर आया दिलचस्प अपडेट

Sun, 24 Mar 2024 09:36 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर - फोटो : instagram
'वॉर 2' का इंतजार सिने प्रेमियों को लंबे समय से है। जब से फिल्म का एलान हुआ है, फैंस इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा उत्सुक हैं। फिल्म में ऋतिक रोशन  एक बार फिर अपनी भूमिका दोहराते हुए नजर आएंगे। वहीं, जूनियर एनटीआर इस फिल्म से बॉलीवुड में अपनी शानदार शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। 
Rambo: रैम्बो पर आया नया अपडेट, क्या फिल्म के निर्माताओं ने फिर से स्थगित कर दी फिल्म?
विज्ञापन

2 of 5
वॉर 2 - फोटो : social media
वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की छठी फिल्म वॉर 2 में दर्शक ऋतिक के साथ जूनियर एनटीआर को पर्दे पर एक साथ देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स इस फिल्म को 2025 में रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। इस बीच फिल्म को लेकर एक दिलचस्प अपडेट सामने आया है।
विज्ञापन

3 of 5
टाइगर 3 - फोटो : social media
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा और निर्देशक अयान मुखर्जी ने इस एक्शन से भरपूर फिल्म के लिए संगीतकार के रूप में प्रीतम चक्रवर्ती को चुना है। इससे पहले वे जासूसी थ्रिलर फिल्म टाइगर 3 का संगीत दे चुके हैं। फिल्म के गाने लोगों को खूब पसंद आए थे। संगीतकार की पिछली सफलता को देखते हुए मेकर्स ने उन्हें स्पाई यूनिवर्स की अगली फिल्म के लिए संगीत बनाने की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। 

4 of 5
ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 - देव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
प्रीतम को इंडस्ट्री में उनके हिट संगीत के लिए जाना जाता है। पिछले दो वर्षों में वे ब्रह्मास्त्र: भाग 1, तू झूठी मैं मक्कार, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, डंकी जैसी फिल्मों में अपनी संगीत का जादू चला चुके हैं। वॉर 2 की बात करें तो इस फिल्म पर  तेजी से काम चल रहा है। यशराज फिल्म्स इसका निर्माण बड़े बजट में कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
देवरा - फोटो : सोशल मीडिया
ब्रह्मास्त्र के बाद अयान इस फिल्म का निर्देशन करते नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म में कियारा आडवाणी भी हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो जूनियर एनटीआर इस फिल्म से पहले देवरा में नजर आने वाले हैं। फिल्म में जान्हवी कपूर और सैफ अली  खान भी हैं। 
Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर स्वातंत्र्य वीर सावरकर ने पकड़ी रफ्तार, मडगांव एक्सप्रेस का ऐसा रहा हाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें