फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Urvashi Rautela: इवेंट में ऋषभ पंत का नाम सुन ऐसी हो गई उर्वशी की हालत, बोलते-बोलते अचानक रुक गईं

Thu, 12 Jan 2023 12:15 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Urvashi Rautela - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री उर्वशी रौतेला अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। हालांकि, वह अपने काम और अभिनय के चलते कम क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ अपने कथित अफेयर को लेकर अधिक चर्चा बटोरती नजर आती हैं। इन दिनों उर्वशी जहां भी जाती हैं, लोग उनके सामने ऋषभ पंत के नाम का जिक्र करते नजर आने लगते हैं। एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिला। दरअसल, उर्वशी एक इवेंट में शामिल हुईं। यहां उन्होंने स्टेज पर आकर माइक हाथ में लेकर जैसे ही बोलना शुरू किया, लोग ऋषभ पंत के नारे लगाने लगे। इससे उर्वशी काफी असहज होती नजर आईं।
विज्ञापन

2 of 4
उर्वशी रौतेला - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि उर्वशी रौतेला इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'वाल्टेयर वीरय्या' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसके लिए हाल ही में वह विशाखापट्टनम गई थीं। प्रमोशनल इवेंट का एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि इवेंट के दौरान उर्वशी ने जैसे ही कुछ बोलना शुरू किया तभी दर्शक दीर्घा में अचानक ऋषभ पंत का नाम गूंजने लगा। लोगों के जोर- जोर से पंत-पंत चिल्लाने की वजह से उर्वशी अपनी स्पीच देते हुए बार-बार रुक जाती हैं। उर्वशी स्पीच देना शुरू कर देती हैं, लेकिन लोग ऋषभ के नारे लगाना बंद नहीं करते हैं। 
Thursday Throwback: जब शाहरुख की पार्टी में अपना टिफिन खोलकर बैठ गए आमिर, किंग खान भी रह गए थे हैरान
विज्ञापन

3 of 4
Urvashi Rautela - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, खूब शोर के बीच भी उर्वशी स्पीच देना शुरू करती हैं। वह इस दौरान सुपरस्टार चिरंजीवी की तारीफों के पुल बांधती नजर आईं। वैसे यह पहला मौका नहीं है, जब उर्वशी को देख लोगों ने ऋषभ पंत के नाम के नारे लगाए हों। इससे पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है। वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्वशी कहती हैं, 'चिरंजीवी के साथ काम करना मेरे लिए बड़ी बात है। चिरंजीवी सर के नाम का मतलब है 'अमर।' यह अपने फैंस के लिए अमर हैं।' उर्वशी ने यह वीडियो साझा करते हुए लिखा, 'यह प्यार ही है, जिसकी वजह से मैं हूं।'
विज्ञापन

4 of 4
Urvashi Rautela - फोटो : सोशल मीडिया
उर्वशी के इस पोस्ट पर यूजर्स की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। एक यूजर ने लिखा, 'मुझे पंत का नाम क्यों सुनाई दे रहा है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'भाई पब्लिक ऋषभ पंत-ऋषभ पंत क्यों चिल्ला रही है।' एक यूजर ने लिखा, 'बॉलीवुड की रानी।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'उर्वशी आप अप्सरा हो।' बात ऋषभ पंत की करें तो बीते दिनों वह एक बड़े हादसे का शिकार हुए। फिलहाल क्रिकेटर का मुंबई के अस्पताल में उपचार चल रहा है।
Bigg Boss 16: बिग बॉस में होगी सिमी ग्रेवाल की एंट्री, क्या गेम में शालीन का जवाब सुन अपना आपा खो देंगी टीना?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें