वहीदा रहमान हिंदी सिनेमा की उन खूबसूरत अदाकाराओं में से एक रहीं जिनकी किस्मत उन्हें इंडस्ट्री में लाई और उन्हें देश की नंबर वन एक्ट्रेस बना दिया। बेहद कम उम्र में ही उन्हें यह मौका मिल गया था जो लोगों को सालों साल स्ट्रगल करने के बाद भी नहीं मिलता है। तो वहीं 70 से 80 के दशक के बीच कई फिल्में बनी हैं, जिन्हें आज भी देखना लोग पसंद करते हैं। उस जमाने में अपने पसंदीदा कलाकार को सामने से देखने के लिए लोगों में अलग ही लेवल की दीवानगी होती थी। तो वहीं हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान के नए टॉक शो 'द इनविंसिबल्स विद अरबाज खान' पिता में सलीम खान और मां हेलन के बाद अब गुजरे जमाने की अदाकारा वहीदा रहमान ने अरबाज के शो में शिरकत की। यहां उन्होंने अपने दौर के कई अनसुने किस्से साझा किए। उनमें से एक किस्सा कुछ ऐसा रहा कि राज कपूर की जिद के चलते सबकी जान पर बन आई थी।