बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त बड़े-बड़े सितारों की फिल्में लगी हुई हैं। एक तरफ शाहरुख खान की 'पठान' का आकर्षण बरकरार है। वहीं, कार्तिक आर्यन की 'शहजादा' और अक्षय कुमार की 'सेल्फी' भी सिनेमाघरों में पहुंच चुकी हैं। इसके अलावा मार्वल की फिल्म 'एंट मैन 2' भी है। कुल मिलाकर बॉक्स ऑफिस पर माहौल तो बना हुआ है, लेकिन कमाई के मामले में सिर्फ 'पठान' और 'एंट मैन 2' ही बाजी मार रही हैं। अक्षय कुमार की 'सेल्फी' जहां पहले ही दिन ब्लर होती नजर आई तो 'शहजादा' का भी कुछ ऐसा ही हाल है। आइए जानते हैं कि शनिवार को किस फिल्म ने कितना कारोबार किया...