महज 13 साल की उम्र में तमिल इंडस्ट्री में कदम रखने वाली एक्ट्रेस वैजयंती माला 13 अगस्त को अपना 82वां जन्मदिन मना रही हैं। वैजयंती माला न केवल जबरदस्त एक्ट्रेस हैं बल्कि मशहूर क्लासिकल डांसर भी हैं। वैजयंती माला ने फिल्म इंडस्ट्री पर कई दशक तक राज किया। हालांकि शादी के बाद वैजयंती माला ने फिल्मों से दूरी बना ली थी। तो चलिए वैजयंती माला के जन्मदिन पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बाते बताते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
Vyjayanthimala
मशहूर एक्ट्रेस वैजयंती माला का जन्म चेन्नई के तमिल ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम एम डी रमन और मां का नाम वसुंधरा देवी थी। वैजयंती माला में एक्टिंग का गुण अपनी मां से आया। उनकी मां 1940 के दशक की फेमस तमिल एक्ट्रेस थीं। वैजयंती माला ट्रेंड क्लासिकल डांसर हैं। 7 साल की उम्र से ही वैजयंती माला ने 1940 में वैटिकन सिटी में परफॉर्म किया था। इसके अलावा 13 साल की उम्र में उन्होंने तमिलनाडु में स्टेज परफॉर्मेंस देने लगी थीं।
विज्ञापन
3 of 8
Vyjayanthimala
वैजयंती माला पहली ऐसी साउथ सुपरस्टार हैं जो कि नेशनल स्टार बन गई थीं। वैजयंती माला ने अपने अभिनय से बॉलीवुड में आने की राह बाकी एक्ट्रेस के लिए आसान कर दी थी। वैजयंती माला ने न केवल साउथ फिल्मों बल्कि हिंदी सिनेमाजगत में भी सुपरहिट फिल्में दी हैं। इन फिल्मों के नाम मधुमति, नया दौर, लीडर , ज्वैल थीफ और संगम हैं।
4 of 8
Vyjayanthimala
महज 13 साल की उम्र में वैजयंती माला ने तमिल इंडस्ट्री में कदम रखा था। वैजयंती माला की पहली फिल्म 'वड़कई' थी। इसके बाद 1950 में वैजयंती माला की फिल्म 'जीवितम' रिलीज हुई। दोनों फिल्मों की सफलता के बाद वैजयंती माला ने बॉलीवुड की ओर रुख किया। बॉलीवुड में वैजयंती माला ने 'बहार' और 'लड़की' फिल्म में काम किया। इसके बाद आई 'नागिन' फिल्म की अपार सफलता के बाद वह ज्यादातर हिंदी फिल्में करने लगीं।
विज्ञापन
5 of 8
Vyjayanthimala
अपने फिल्मी करियर में वैजयंती माला ने सभी एक्टर्स के साथ काम किया। जिसमें राज कपूर, देव आनंद और दिलीप कुमार के साथ उनकी जोड़ी लोगों को खूब रास आई। कहा जाता है वैजयंती माला और राज कपूर का अफेयर था। यह दोनों एक साथ बड़े परदे पर 'नजराना' और 'संगम' फिल्म में नजर आए थे। राज कपूर के अलावा वैजयंती माला का नाम दिलीप कुमार के साथ भी जुड़ चुका है।
विज्ञापन
6 of 8
Vyjayanthimala
एक इंटरव्यू के दौरान हेमा मालिनी वैजयंती माला को अपनी प्रेरणा का स्त्रोत बताया था। हेमा मालिनी ने कहा था - 'मैं वैजयंती माला को काफी पसंद करती हूं। मैं उन्हीं के कदमों पर चलने की कोशिश करती हूं। अधिक उम्र होने के बाद भी वह जबरदस्त डांस करती हैं।'
विज्ञापन
7 of 8
Vyjayanthimala
वैजयंती माला ने साल 1968 में चमनलाल बाली से शादी कर ली थी। इसके बाद से उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली हालांकि वह डांस से अपना नाता नहीं तोड़ पाई। शादी के बाद भी वैजयंती माला ने क्लासिकल डांस करना नहीं छोड़ा। बॉलीवुड में वह अपनी एक्टिंग के अलावा डांस की वजह से भी जानी जाती हैं।
वैजयंती माला ने साल 1957 में देवदास फिल्म में चंद्रमुखी का किरदार निभाया था जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। इसके अलावा वैजयंती माला मधुमती, गंगा जमुना और संगम फिल्म में जबरदस्त अभिनय के कारण फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेस के अवॉर्ड से ही सम्मानित की जा चुकी हैं।