विवेक ओबरॉय
बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखने वाले विवेक अभिनेता होने के साथ-साथ खुद का प्रोडक्शन हाउस भी चलाते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने कई स्टार्टअप में भी निवेश किया है, जो ज्यादातर स्वास्थ्य और एजुकेशन से जुड़े हुए हैं। अभिनेता के फिल्मी करियर की बात करें तो साल 2002 में उन्होंने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। अपने 18 साल के फिल्मी करियर के दौरान विवेक में कई उतार-चढ़ाव देखे। इसके अलावा उनका नाम कई बड़े विवादों में भी रहा। साथिया, मस्ती, युवा, शूटआउट अट लोखंडवाला जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय से अपनी काबिलियत साबित करने वाले विवेक की एक गलती का सीधा असर उनके करियर पर पड़ा।