फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vivek Agnihotri:'बदलाव की शुरुआत घर से करें...' हॉलीवुड लेखकों को दिए विवेक के समर्थन पर गुलशन देवैया का तंज

Sat, 13 May 2023 05:56 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विवेक और गुलशन - फोटो : सोशल मीडिया

‘द कश्मीर फाइल्स’ के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री अक्सर ही चर्चा में बने रहते हैं। एक बार फिर से फिल्ममेकर खबरों में बने हुए हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर विवेक का किसी न किसी से जुबानी लड़ाई देखने को मिलती है। कई बार को वह खुद ट्रोल होते हैं, तो कई बार कोई फिल्मी सितारा या राजनेता उनपर तंज कसता है। अब हाल ही में, गुलशन देवैया ने विवेक के हॉलीवुड लेखकों के समर्थन करने के ट्वीट को लेकर ट्रोल कर दिया है।

विज्ञापन

2 of 5
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : social media

विवेक अग्निहोत्री हाल ही में हॉलीवुड में चल रही लेखकों की हड़ताल के समर्थन में उतरे थे । अमेरिका में पिछले एक हफ्ते से अधिक समय से विरोध प्रदर्शन चल रहा है। फिल्म निर्माता ने विरोध की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, 'हॉलीवुड में लेखक हड़ताल पर हैं। क्या आपने कभी किसी फिल्म निर्माता या बॉलीवुड के किसी स्टार को कभी अपने लेखक का नाम लेते देखा है?

The Kerala Story: ऑस्ट्रेलिया में द केरल स्टोरी की शानदार शुरुआत,अदा शर्मा की एक्टिंग के कायल हुए विदेशी दर्शक 

विज्ञापन

3 of 5
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : social media

विवेक ने आगे कहा, ‘क्या आप यह भी जानते हैं कि पठान या भूल भुलैया जैसी सबसे बड़ी हिट फिल्मों के लेखक कौन हैं? यही बॉलीवुड की दुखद कहानी है। लेकिन असल सच्चाई यही है। विवेक के इस ट्वीट का समर्थन उनके फैंस भी जोरों शोरों से कर रहे हैं, लेकिन शायद गुलशन देवैया को निर्देशक की यह बात पसंद नहीं आई और उन्होंने ट्वीट कर के निर्देशक को नसीहत भी दे दी है।’

TV Actress: खुद से छोटी उम्र के लड़के के साथ शादी के बंधन में बंधीं ये एक्ट्रेस, हंसी-खुशी गुजार रहीं जिंदगी

4 of 5
गुलशन देवैया - फोटो : सोशल मीडिया

विवेक की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए  गुलशन देवैया ने जवाब दिया, ‘विवेक याद नहीं है कि आपने अपनी रिलीज के लिए प्रचार करते हुए अपने लेखकों या अपनी शोध टीम के साथ कभी दौरा भी किया था। बदलाव की शुरुआत घर से करें और फिर समाज उसको फॉलो करेगा। मैं इन चीजों से नफरत नहीं करता हूं, लेकिन अब जो बात है वो तो है ही।’ 

Abdu Rozik: लोडेड गन से खेलने के FIR पर अब्दू ने दिया बड़ा बयान, कहा- किसी की जान को नुकसान नहीं पहुंचाऊंगा

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : social media

हालांकि, गुलशन देवैया के जवाब के बाद भी सोशल मीडिया पर विवेक को यूजर्स का खूब सपोर्ट मिल रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘इंडस्ट्री में लेखक सबसे कम वेतन पाने वाली प्रतिभा हैं और सबसे अधिक मान लिया जाता है।’ दूसरे यूजर ने लिखा,  ‘लेखक किसी भी फिल्म इंडस्ट्री की रीढ़ हैं और वह अधिक पहचान और सम्मान के पात्र हैं।’ 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें