निर्देशक विवेक अग्निहोत्री पिछले साल रिलीज हुई उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की रिलीज के बाद से ही चर्चाओं में बने हुए हैं। फिल्मों के अलावा, वह सोशल मीडिया के जरिए हर मुद्दे पर अपनी राय रखने के लिए जाने जाते हैं। जहां पिछले साल निर्देशक ने कश्मीरी पंडितों के नरसंहार पर बनी फिल्म पेश की थी, वहीं अब वह 'द वैक्सीन वॉर' लाने की तैयारी कर रहे हैं। विवेक अग्निहोत्री की सभी फिल्मों को प्रोपेगैंडा फिल्म बताकर खूब ट्रोल किया जाता है और निर्देशक पर समय-समय पर यह आरोप भी लगते रहे हैं कि वह सिर्फ और सिर्फ प्रोपेगैंडा फिल्में ही बनाते हैं। अब हाल ही में विवेक अग्निहोत्री ने इस मुद्दे पर सोशल मीडिया पर जवाब दिया।