फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: अपनी ही दोस्त के एक्स पर दिल हार बैठी थीं ये हसीनाएं, एक ने तो शादी रचाकर फैंस को दिया तोहफा

Tue, 15 Aug 2023 05:12 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड इंडस्ट्री में आए दिन रिश्ते बनते बिगड़ते देख जाते हैं। फैंस भी अपने फेवरेट स्टार्स के बारे मे सब कुछ जानने के लिए काफी बेताब रहते हैं। फिर चाहे वो उनकी प्रोफेशनल लाइफ हो या निजी जिंदगी स्टार्स अपनी बातों को प्राइवेट रखना ही काफी पसंद करते हैं। आज के इस लेख में हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी बेस्ट फ्रेंड के एक्स को ही अपना दिल दे दिया था। इनमें से एक ने तो शादी भी रचाई है। तो चलिए जानते हैं।

विज्ञापन

2 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भट्ट
बॉलीवुड की क्यूट अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को लेकर काफी चर्चा में चल रही हैं। आपको बता दें कि आलिया और कटरीना कैफ एक समय में काफी अच्छी दोस्त हुआ करती थीं। कटरीना और रणबीर कपूर के ब्रेकअप के बाद आलिया ने उन्हें डेट करना शुरू किया और बाद में दोनों ने शादी भी कर ली।

विज्ञापन

3 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। दीपिका ने रणवीर सिंह से शादी रचाई है। रणवीर एक समय ने अनुष्का शर्मा को डेट करते थे। अनुष्का शर्मा और दीपिका पादुकोण काफी अच्छे दोस्त भी हुआ करते थे।

रिया चक्रवर्ती
रिया चक्रवर्ती की जिंदगी फिल्मों से कम और विवादों से ज्यादा घिरी हुई है। रिया और सारा अली खान एक समय में काफी अच्छे दोस्त हुआ करते थे। सारा ने फिल्म ‘केदानाथ’ के वक्त सुशांत सिंह राजपूत को डेट किया था। सारा से ब्रेकअप के बाद रिया को सुशांत से प्यार हो गया था। हालांकि, अब सुशांत हमारे बीच में नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

कटरीना कैफ
बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री कटरीना कैफ फैंस के बीच काफी सुर्खियां बटोरती हैं। बता दें कि एक समय में कटरीना और दीपिका पादुकोण काफी अच्छे दोस्त हुआ करते थे। दीपिका से ब्रेकअप करने के बाद रणबीर कपूर कटरीना को डेट करने लगे थे। ऐसे में काफी दिनों तक दोनों की बातचीत बंद थी। हालांकि, अब दोनों फिर से दोस्त बन गई हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें