80 साल के हो रहे अमिताभ बच्चन की आवाज को भले कभी ऑल इंडिया रेडियो पर उद्घोषक की नौकरी के लिए उपयुक्त न माना गया हो, लेकिन उनकी इस आवाज के न सिर्फ करोड़ों प्रशंसक दीवाने हैं, बल्कि उनकी आवाज हिंदी सिनेमा के लिए काफी शुभ भी मानी जाती है। फिल्म ‘लगान’ के ऑस्कर पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म के लिए नामांकित होने का किस्सा आपको पता ही है। इसके अलावा अमिताभ बच्चन की कुछ और फिल्में भी भारत की तरफ से ऑस्कर में आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में भेजी जा चुकी हैं। लेकिन, क्या आपको पता है, उस फिल्म के बारे में जिसके मुख्य हीरो अमिताभ बच्चन थे और जिसे भारत से ऑस्कर पुरस्कारों में देश की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में भेजा गया।