फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Kashmir Files: 'द कश्मीर फाइल्स' को मिली बड़ी जीत, बिना कट्स के यूएई में रिलीज होगी फिल्म, विवेक ने दी प्रतिक्रिया

Thu, 31 Mar 2022 06:12 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया
कश्मीरी पंडितों के नरसंहार पर आधारित फिल्म ने बच्चन पांडे और आरआरआर को पछाड़ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। वहीं अब विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में बड़ी जीत हासिल कर ली है। लंबी लड़ाई के बाद 'द कश्मीर फाइल्स' अब UAE में 7 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है।
विज्ञापन

2 of 5
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया
बिना कट्स के रिलीज होगी फिल्म
इस बात की जानकारी देते हुए विवेक अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की है। निर्देशक लिखते हैं, "संयुक्त अरब अमीरात के सेंसर बोर्ड ने द कश्मीर फाइल्स को पास कर दिया है। यह फिल्म बिना किसी कट और 15+ की रेटिंग के साथ सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें कि विशेष रूप से, 1990 के पलायन के दौरान कश्मीरी पंडितों के नरसंहार का दस्तावेजीकरण करने वाली इस फिल्म को पहले अज्ञात कारणों से संयुक्त अरब अमीरात में प्रतिबंधित कर दिया गया था। यह फिल्म अब 7 अप्रैल को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।
विज्ञापन

3 of 5
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया
अनुपम खेर ने दी प्रतिक्रिया
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने भी विवेक अग्निहोत्री के ट्वीट को साझा करते हुए 'हर हर महादेव' लिखा है। वहीं 'द कश्मीर फाइल्स' की टीम अब फिल्म को सिंगापुर में रिलीज करने पर काम कर रही है।

4 of 5
विवेक अग्निहोत्री, पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ब्रिटिश संसद में कश्मीरी पंडितों के बारे में बोलेंगे विवेक अग्निहोत्री
इस बीच, दुनिया भर में आलोचनात्मक प्रशंसा प्राप्त करने के बाद अब विवेक अग्निहोत्री को ब्रिटिश संसद में आमंत्रित किया गया है। निर्देशक को 1990 के दशक के दौरान कश्मीरी पंडितों के साथ हुए हत्याचारों के बारे में बताने के लिए बुलाया गया है। उम्मीद है कि विवेक अग्निहोत्री अपनी पत्नी और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री पल्लवी जोशी के साथ अप्रैल में यूके जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया
कितना रहा अब तक का कुल कलेक्शन
राम चरण और जूनियर एनटीआर की आरआरआर से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करने के बावजूद, अपनी रिलीज़ के तीसरे सप्ताह में अनुपम खेर अभिनीत फिल्म 250 करोड़ रुपये के क्लब की ओर दौड़ रही है। बुधवार यानी 30 मार्च तक इसका कलेक्शन 234.03 करोड़ रुपये को पार कर गया है। अनुपम खेर के साथ इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी, चिन्मय मंडलेकर, प्रकाश बेलावाड़ी, भाषा सुंबली, पुनीत इस्सर, मृणाल कुलकर्णी भी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें