फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amey Pandya: 'विवाह' का यह क्यूट बच्चा अब हो गया है बड़ा, 18 साल बाद कुछ ऐसे दिखते हैं अमेय पांड्या

Wed, 24 Jul 2024 06:29 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमेय पांड्या - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
शाहिद कपूर की बेहतरीन फिल्मों में विवाह का नाम भी जरूर शामिल किया जाता है। इस फिल्म का निर्देशन सूरज बड़जात्या ने किया था। इस फिल्म में शाहिद के भतीजे के किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। यह रोल अमेय पांड्या ने निभाया था। साल 2006 में आई इस फिल्म की वजह से वह काफी लोकप्रिय हो गए थे। 
Dhanush: धनुष ने बताया खुद को आउटसाइडर, 'रायन' की रिलीज से पहले आलोचनाओं में घिरे सुपरस्टार
विज्ञापन

2 of 5
अमेय पांड्या - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
अमेय अब वह बड़े हो चुके हैं। वह फिल्मों या टीवी शो में काफी समय से दूर हैं। हालांकि, वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर परिवार और दोस्तों के साथ उनके जीवन की झलक देखने को मिलती है।
Jackie Shroff: तेज हवा और बारिश में काम कर रहे शख्स की मेहनत को जैकी श्रॉफ ने किया सलाम, कही यह बात
विज्ञापन

3 of 5
अमेय पांड्या - फोटो : इंस्टाग्राम@ameypandya
लागा चुनरी में दाग, पार्टनर, लफंगे परिंदे, टूनपुर का सुपरहीरो, जग्गा जासूस जैसी फिल्मों में काम नजर आ चुके अमेय की खेलों में काफी अधिक रुचि है। छोटी उम्र से ही उन्हें टेबल टेनिस और फुटबॉल खेलना अच्छा लगता है। 
Sonam Kapoor: कम उम्र के रोल नहीं करना चाहतीं सोनम कपूर, बोलीं- मैं जान्हवी, खुशी जितनी जवान नहीं दिखती

4 of 5
अमेय पांड्या - फोटो : इंस्टाग्राम@ameypandya
हाल ही में उन्हें भारत के टी-20 विश्व कप मैच का लुत्फ उठाते हुए देखा गया था। कई फिल्मों में काम कर चुके अमेय ने कम उम्र में ही यह स्पष्ट कर दिया था कि वह अपनी पढ़ाई को प्राथमिकता देंगे और इसके बाद ही वह अपने फिल्मी करियर के बारे में सोचेंगे। Deadpool And Wolverine: फिल्म की रिलीज से पहले जानिए कौन है डेडपूल? सिनेमा में क्या होती है फोर्थ वॉल ब्रेकिंग
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमेय पांड्या - फोटो : इंस्टाग्राम@ameypandya
उन्होंने एक बातचीत में कहा था कि अभिनय करना एक स्थिर पेशा नहीं है। एक फिल्म के फ्लॉप होने से आपकी नौकरी जा सकती है। उस समय उन्होंने कहा था  कि वह अपने पिता की तरह ही सॉफवेयर इंजीनियर बनना चाहते हैं।
Gyaarah Gyaarah: धैर्य और राघव का दिखा 'ग्यारह ग्यारह' का ट्रेलर लॉन्च में धांसू अंदाज, कृतिका ने बिखेरा जलवा
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें