सिनेमा जगत की इस रंगीन दुनिया में आए दिन कुछ न कुछ लगा रहता है। बाहर से ये दुनिया जितनी शानो शौकत वाली लगती है, अंदर से यह उनती ही उलझी हुई है। यहां दो लोगों के बीच रिश्ते बदलने में देर नहीं लगती। यहां किसी की दोस्ती और प्यार के किस्से सुनने के मिलते हैं, तो किसी के बीच तकरार देखने को मिलती है। कभी-कभी सितारों के बीच की यह तकरार प्यार से भी ज्यादा सुर्खियां बटोर लेती है। इंडस्ट्री के कुछ ऐसे ही विवादों के बारे में बताने के लिए अमर उजाला ने एक खास सीरीज शुरू की है, जिसकी चौथी कड़ी में आज हम आपको ईशा देओल और अमृता राव से जुड़े एक विवाद के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके चलते खूब बवाल मचा था। तो चलिए 'विवाद बॉलीवुड के' में पेश है आज ईशा और अमृता से जुड़ा यह विवाद...