मनोरंजन जगत की दुनिया में प्यार और तकरार के किस्से तो आपने कई बार सुने होंगे। कभी किन्हीं दो सितारों में विवाद छिड़ जाता है, तो कभी निर्देशक और एक्टर के बीच मनमुटाव शुरू हो जाता है। लेकिन आज 'विवाद बॉलीवुड के' में हम आपको एक ऐसे विवाद के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने इंडस्ट्री को दो खेमों में बंट दिया था। दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद शुरू हुए इस विवाद में नेपोटिज्म और आउटसाइडर-इनसाइडर पर बहस छिड़ गई थी। एक-एक करके ये विवाद बढ़ता जा रहा था और इसकी आंच म्यूजिक इंडस्ट्री तक भी जा पहुंची थी। इसी सबके बीच सिंगर सोनू निगम और टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार की पत्नी दिव्या खोसला कुमार के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई थी, जो काफी सुर्खियों में रही।