कहते हैं कि इश्क और मुश्क छुपाए नहीं छुपता, उसी तरह मनोरंजन जगत की दुनिया में होने वाले तकरार के किस्से भी किसी से छुपे नहीं हैं। कभी हीरोइनों को लेकर दो हीरो आपस में भिड़ गए, तो कभी एक हीरों के पीछे दो अभिनेत्रियां ही दीवानी हो गईं। यहां अलग-अलग तरह के कई विवाद होते हैं। और इन्हीं विवादों से आपको रूबरू कराने के लिए हम एक बार फिर अपनी सीरीज ‘विवाद बॉलीवुड के’ साथ हाजिर हो गए हैं। तो चलिए आज आपको रवीना टंडन को लेकर अक्षय कुमार और सनी देओल के बीच हुए झगड़े के बारे में बताते हैं।