फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khesari Lal Yadav: 'पठान' के ट्रेलर रिलीज के बीच 'भगवा बिकिनी' विवाद में कूदे खेसारी लाल, कहा- संगीत का कोई...

Tue, 10 Jan 2023 01:47 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की एक्शन फिल्म 'पठान' का दमदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर आने के बाद से ही एक बार फिर 'पठान' ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है। 'पठान' फिल्म के रिलीज होने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग इस फिल्म पर आपत्ति भी जता रहे हैं, जिसकी वजह है इस फिल्म का गाना 'बेशरम रंग।' जब से यह गाना रिलीज हुआ है, तब से ही इसपर विवाद गहराता जा रहा है। लोग दीपिका की भगवा बिकिनी को लेकर अपना विरोध जता रहे हैं। वहीं, कई सेलेब्स इसके समर्थन में भी आए हैं। अब इस लिस्ट में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का भी नाम शामिल हो गया है। खेसारी लाल ने भी 'बेशरम रंग' गाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

2 of 4
खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, खेसारी लाल यादव ने हाल ही में एक इवेंट में मीडिया से बातचीत की। इस दौरान खेसारी से 'बेशरम रंग' गाने के बारे में सवाल पूछा गया। इस पर खेसारी लाल ने जवाब देते हुए कहा कि संगीत का कोई रंग नहीं होता है। संगीत की कोई जाति नहीं होती है। कला का कोई मजहब नहीं होता है। हम लोग ऐसे कलाकार हैं। हमारा कोई आकार नहीं है। हम, सभी के दिल में रहते हैं। हम, सभी जाति के हैं। हम, सब धर्म के हैं। हम सब देश के हैं। हां कुछ चीजें हैं, गलत हमने भी किया है। शुरुआती समय में जब हमें समझ नहीं थी तो हमने भी गलत किया है।

Kalki Koechlin: अनुराग कश्यप और कल्कि की कहानी है बहुत ही रोमांचक, बिन ब्याही मां बनकर बटोरी खूब सुर्खियां
विज्ञापन

3 of 4
पठान - फोटो : social media
'पठान' के 'भगवा बिकिनी' विवाद पर खेसारी लाल यादव से पहले भोजपुरी के कई सितारों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं, जिनमें अभिनेत्री यामिनी सिंह, विक्रांत सिंह राजपूत और रानी चटर्जी जैसे कई भोजपुरी स्टार्स शामिल हैं। इन सभी सितारों ने भी ‘पठान’ का समर्थन किया था और इस विवाद को बेवजह का विवाद भी बताया था। इसके साथ ही भोजपुरी की कई अभिनेत्रियां इस फिल्म के गाने 'बेशरम रंग' पर रील भी बना चुकी हैं। इनमें भोजपुरी अभिनेत्री पूनम दुबे, रक्षा गुप्ता शामिल हैं।

जब अंडरवर्ल्ड के गैंग्स्टर्स पर दिल हार बैठीं ये अभिनेत्रियां
विज्ञापन

4 of 4
फिल्म पठान के गाने का एक दृश्य। - फोटो : सोशल मीडिया
'बेशरम रंग' गाने के विवाद के बीच आज 'पठान' का ट्रेलर रिलीज हुआ है। कुछ समय पहले इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था। टीजर को फैंस ने खूब पसंद किया था। इसमें शाहरुख का एक्शन अवतार देखने को मिला था। अब ट्रेलर में भी शाहरुख दमदार अंदाज में दिखे हैं। ट्रेलर में शाहरुख का धमाकेदार एक्शन सीन देखने को मिला है। सोशल मीडिया पर लोग ट्रेलर की खूब तारीफ कर रहे हैं।

Samantha Ruth Prabhu: ‘अब इनका आकर्षण खो गया..’, सामंथा का मजाक उड़ाने वाले को एक्ट्रेस ने दिया मुंहतोड़ जवाब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें