मनोरंजन जगत की इस रंगीन दुनिया में प्यार, इकरार की तकरार के कई किस्से और कहानियां सुनने को मिलते हैं। बाहर से खूबसूरत दिखने वाली इस दुनिया में कौन किसका दोस्त है या कौन दिखावा कर रहा है, यह कह पाना आसान नहीं होता। यहां पल भर में लोगों के रिश्ते बदलते हैं और इनके बीच जमकर तकरार भी देखने को मिलती है। बॉलीवुड में कुछ सितारों के बीच के विवाद इतने बढ़ जाते हैं कि वह वर्षों तक लोगों को याद रहते हैं। ऐसे ही कुछ विवादों से आपको रूबरू कराने के लिए अमर उजाला ने एक सीरीज शुरू की है। तो चलिए आज 'विवाद बॉलीवुड के' में पेश है रवीना टंडन और करिश्मा कपूर से जुड़ा विवाद, जिसमें अभिनेत्रियां एक-दूसरे के बाल नोंचने पर उतारू हो गई थीं।