फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adipurush: प्रभास की आदिपुरुष ने यश की केजीएफ 2 को दी सीधी टक्कर, ओम राउत की फिल्म के टीजर ने बनाया यह रिकॉर्ड

Tue, 15 Nov 2022 04:38 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
केजीएफ 2, आदिपुरुष - फोटो : Social media
साउथ फिल्मों के सुपरस्टार बाहुबली प्रभास पिछले काफी दिनों से अपनी आगामी फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म के पोस्टर रिलीज से लेकर टीजर तक जब से सामने आए हैं, तभी से यह फिल्म चर्चाओं में बनी हुई है। फिल्म के खराब वीएफएक्स और रावण को कभी न देखे अंदाज में प्रस्तुत करने की वजह से 'आदिपुरुष' नेटिजन्स के निशाने पर आ गई है। जहां फिल्म को पिछले दिनों काफी विरोध का सामना करना पड़ रहा था, वहीं इसी बीच अब इसके टीजर को लेकर एक ऐसी खबर आ रही है जिसे सुन सभी हैरान रह जाएंगे। दरअसल, प्रभास की 'आदिपुरुष' के टीजर ने रॉकी भाई की 'केजीएफ 2' को सीधी टक्कर दी है। 
Jacqueline Fernandez: 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडीज को राहत, कोर्ट से मिली जमानत
विज्ञापन

2 of 4
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, हैदराबाद
प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' के टीजर ने यूट्यूब पर नई ऊंचाइयों को छुआ है। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि फिल्म के पोस्टर को टीजर के रिलीज होने के बाद से ही इसे लगातार विरोध का सामना करना पड़ रहा है। इतना सब नकारात्मक होने के बाद फिल्म को लेकर एक सकारात्मक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि इसके टीजर ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। ओम राउत निर्देशित यह फिल्म सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। सबसे महंगी भारतीय फिल्म होने का दावा करने वाली 'आदिपुरुष' का इतना विरोध होने के बावजूद इसका टीजर यूट्यूब के 100 मिलियन क्लब में शामिल हो गया है।
Bollywood Jodi: जब अपनी ही सहेली की सौतन बन गईं ये अभिनेत्रियां, उनका घर उजाड़ अब जी रहीं खुशहाल जिंदगी
विज्ञापन

3 of 4
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, हैदराबाद
सामने आई नई अपडेट के अनुसार, 'आदिपुरुष' के हिंदी टीजर ने यूट्यूब पर 100 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है। 'केजीएफ चैप्टर 2' के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाला यह एकमात्र हिंदी टीजर बन गया है। इतना ही नहीं इसने सबसे तेज 100 मिलियन व्यूज हासिल करने वाला टीजर बनकर इतिहास रच दिया है। यह देखके  कहना गलत नहीं होगा कि प्रभास, सैफ अली खान और कृति सेनन स्टारर फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ने शुरू कर दिए हैं।
Anupama Trolled: सीरियल 'अनुपमा' के मेकर्स से आखिर ऐसा क्या हुआ?, की सोशल मीडिया पर उड़ने लगी खिल्ली...  
विज्ञापन

4 of 4
आदिपुरुष के निर्देशक ओम राउत - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें, पिछले दिनों रिलीज हुए 'आदिपुरुष' के टीजर में लोगों को बहुत सारी खामियां दिखी थीं। इन खामियों को लेकर लोगों ने ओम राउत को काफी ट्रोल भी किया था, लेकिन सबसे ज्यादा बवाल सैफ अली खान के लुक को लेकर मचा था। रावण की अनदेखी छवि दिखाने के बाद कई जगहों पर तो फिल्म को बैन करने की मांग भी उठी है। इतना ही नहीं फिल्म के मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट भी आगे बढ़ा दी है।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें