विशाल भारद्वाज
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विशाल भारद्वाज निर्देशक बनने से पहले भी नामचीन संगीतकार रह चुके हैं, लेकिन उनको निर्देशन की बारीकियां किसने सिखाई, इसका खुलासा हनी त्रेहान ने किया। हनी त्रेहान बताते हैं, 'हमारे प्रोडक्शन डिजाइनर ने सलाह दी कि किसी अच्छे एसोसिएट डायरेक्टर को लेकर फिल्म शुरू करते है। विशाल भारद्वाज को यह आइडिया पसंद आया। अभिषेक चौबे पहले कई फिल्मों में एसोसिएट डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुके थे। उनको बुलाया गया और विशाल ने मुझसे कहा कि तुम इंटरव्यू लेकर बताना कि अभिषेक को काम आता है कि नहीं। पंगा ये कि मुझे खुद ही कुछ नहीं पता था कि क्या पूछना है?'