फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virushka: विराट कोहली के कंधे पर वामिका का बर्प क्लॉथ देख खुश हुए फैंस, बोले - बेस्ट पापा

Sun, 25 Apr 2021 05:09 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली और क्रिकेटर संजय पहल - फोटो : सोशल मीडिया
अनुष्का शर्मा और कैप्टन विराट कोहली हमेशा ही सुर्खियों में बने रहते हैं। वहीं बेटी के जन्म के बाद से तो वह लगातार लाइमलाइट में ही हैं। हालांकि दोनों ने बेटी वामिका की साफ तौर पर तस्वीर साझा नहीं की है बावजूद इसके भी तीनों कई बार साथ नजर आते हैं। विराट इन दिनों आईपीएल में व्यस्त हैं लेकिन वह फिर भी एक पिता की जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं लेकिन आप तस्वीरों में देख सकते हैं और खुद ही अंदाजा लगा सकते हैं। हाल ही में विराट-अनुष्का की एक और तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें क्रिकेटर अपनी बेटी के बर्प क्लॉथ के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
विराट कोहली, वामिका-अनुष्का शर्मा - फोटो : Instagram
दरअसल, विराट और अनुष्का की यह तस्वीर क्रिकेटर संजय पहल ने साझा की है। तस्वीर में विरुष्का उनके साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। वहीं फैंस की नजर पड़ती है विराट के कंधे पर रखे बर्प क्लॉथ पर जो कि उनकी बेटी वामिका का है। बस फिर क्या था देखते ही देखते यह तस्वीर वायरल हो गई और चारों तरफ लोग विराट की तारीफ करते नहीं थम रहे हैं।

विज्ञापन

3 of 5
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं इसी तस्वीर को विराट-अनुष्का के एक फैनपेज ने भी शेयर किया है। जिसके कैप्शन में लिखा है, चलो विराट के कंधे पर भी वामिका का बर्प क्लॉथ देखने को मिल गया। उम्मीद है अगली बार वामिका की भी तस्वीर देखने को मिलेगी।

4 of 5
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली - फोटो : instagram/viralbhayani
बता दें कि कुछ समय पहले अनुष्का शर्मा ने भी वामिका के बर्प क्लॉथ के साथ एक तस्वीर साझा की थी जिसपर फैंस ने खूब प्यार लुटाया था। वहीं विराट की भी ऐसी ही तस्वीर फैंस को खूब पसंद आ रही है। इतना ही नहीं, लोगों ने तो उन्हें बेस्ट पापा भी कहा है और तस्वीर पर जमकर प्यार लुटाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुष्का और विराट - फोटो : इंस्टाग्राम
गौरतलब है कि इस साल जनवरी में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली माता-पिता बने। अनुष्का ने एक बेटी को जन्म दिया था। विराट ने इसकी जानकारी ट्वीट कर दी थी। वहीं दोनों के वर्क फ्रंट की बात करें तो विराट अभी आईपीएल में व्यस्त हैं। वहीं, अनुष्का अपने प्रोडक्शन हाउस क्लीन स्लेट फिल्म्स के तहत 'काला' फिल्म का निर्माण कर रही हैं, जिसका निर्देशन बुलबुल फिल्म की डायरेक्टर अनविता दत्त करेंगी। फिल्म में तृप्ती डिमरी लीड रोल में नजर आएंगी। बता दें कि ये फिल्म दिग्गज एक्टर इरफान खान के बेटे बाबिल खान की डेब्यू फिल्म होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें