फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्ट इंडीज संग टेस्ट मैच से पहले अनुष्का के साथ नजर आए विराट, यूजर बोला- भैया-भाभी को नजर न लगे

Wed, 21 Aug 2019 10:24 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
22 अगस्त से भारत और वेस्ट इंडीज के बीच टेस्ट मैच खेला जाएगा। लेकिन मैच के पहले विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट किया है। इस फोटो में विराट अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
virat kohli, anushka sharma - फोटो : social media
विराट कोहली ने इस पोस्ट को काफी अलग सा कैप्शन दिया है। दरअसल विराट ने कैप्शन के लिए एक भी शब्द का इस्तेमाल नहीं किया है। उन्होंने सिर्फ कुछ प्यारे इमोजीस का इस्तेमाल किया है। जिसमें सूरज और दिल का इमोजी भी शामिल है।
 
विज्ञापन

3 of 5
विराट के पोस्ट पर कमेंट - फोटो : सोशल मीडिया
विराट के इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर एक से एक प्यारे कमेंट कर रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- भैया भाभी को नजर न लगे। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- विराट जूनियर आने वाला है। वहीं एक और यूजर ने दिल के इमोजी के लिए साथ लिखा- गोल्स।

पढ़ें: अनुष्का ने शेयर की Beach की ऐसी तस्वीर, कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाए विराट कोहली
 

4 of 5
anushka sharma - फोटो : social media
बात विराट की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का की करें तो एक्ट्रेस हाल ही में एक फोटो पोस्ट कर ट्रोल हो गई थीं। इस फोटो को लेकर सोशल मीडिया पर खूब मीम्स वायरल हुए थे। 

पढ़ें: समुद्र किनारे बैठ फोटो शेयर कर ट्रोल हुईं अनुष्का, किसी ने VLC Player तो किसी ने मछली से की तुलना
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
anushka sharma - फोटो : amar ujala
इसके साथ ही अनुष्का शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में  इंटरनेट को सकारात्मक ऊर्जा का जरिया बनाने की बात अनुष्का कर रही हैं। इस बारे में अनुष्का ने कहा- डिजिटल क्षेत्र में उछाल के अनोखे लाभ हैं। इसने दुनिया को करीब ला दिया है और यह हमें समान विचारधारा वाले लोगों के साथ जुड़ने और अच्छे विचारों वाले समूहों की रचना करने का बेहतर मौका प्रदान करता है। जब कुछ लोग इंटरनेट को निगेटिविटी फैलाने के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं तो जीवन में आनंद देखने वालों को भी इसके विरोध में खुलकर सामने आना होगा।'

पढ़ें: अनुष्का की इंटरनेट के जरिए खुशहाली फैलाने की अनोखी पहल, जानकर आप भी करेंगे तारीफ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें