विराट कोहली का आज जन्मदिन है। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली आज अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। विराट कोहली दुनिया के अकेले ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने चार लगातार सीरीज में दोहरा शतक जमाया है। उन्होंने अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से शादी की है और जल्द ही वह पिता भी बनने वाले हैं, लेकिन आज भी विराट कोहली वो दिन नहीं भूलते जब वह अनुष्का शर्मा को फोन कर बच्चों की तरह रोए थे।