हाल ही में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को लेकर खबर आई थी कि दोनों ने मुंबई के जुहू में एक फ्लैट किराए पर लिया है। जिसका महीने का किराया करीब 2.76 लाख रुपये है। वहीं मुंबई के अलीबाग में भी दोनों का घर बनकर तैयार हो रहा है। विराट और अनुष्का के इस घर की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं। तस्वीरों में देखने से घर काफी आलीशान लग रहा है। बताया जा रहा है कि इनके घर को ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान ने डिजाइन किया है।