बॉलीवुड अभिनेता और स्टैंडअप कॉमेडियन वीर दास इन दिनों अपनी कविता को लेकर जबरदस्त आलोचना का शिकार हो रहे हैं। दरअसल वीर दास ने कहा था कि, 'मैं एक ऐसे भारत से आता हूं, जहां दिन में औरतों की पूजा होती है और रात में उनके साथ दुष्कर्म होता है। हालांकि, अपने इस बयान पर विवाद बढ़ता देख उन्होंने बाद में बयान जारी कर माफी भी मांगी। हालांकि उनकी बातों पर विवाद काफी बढ़ गया है और उन्हें देश विरोधी बताया जा रहा है।
विवादित बयान देकर मुसीबत मोल चुके हैं ये सितारे
सोशल मीडिया पर भी वीर दास को देशद्रोही बताकर ट्रोल किया जा रहा है और उनके खिलाफ कई जगह एफआईआर भी दर्ज की जा चुकी है। हालांकि वीर दास से पहले भी कई सेलेब्स अपने विवादित बयान के चलते सनसनी मचा चुके हैं। तो चलिए आपको बताते हैं उन सितारों के बारे में जो ट्रोलिंग का शिकार हो गए और कुछ पर तो केस भी दर्ज हो गए।